Monday, August 3, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

मुख्यमंत्री धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ, स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया नमन 

Mintwire by Mintwire
12/01/2026
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ, स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया नमन 

देहरादून : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। इस दौरान स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी।

मुख्यमंत्री ने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसे अभियान सबको मिलकर आगे बढ़ाने होंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने, शिक्षा-कौशल विकास पर जोर देने तथा राष्ट्र कर्तव्यों का पालन करने का विशेष आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, भाजपा के संगठन मंत्री अजेय कुमार पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे।

The post मुख्यमंत्री धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ, स्वामी विवेकानंद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया नमन  first appeared on doonvoice.

Previous Post

सेवारत पूर्व सैनिकों के स्थानांतरण में छूट की मांग

Next Post

कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित बने युवा : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य 

Next Post
कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित बने युवा : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य 

कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित बने युवा : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य 

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.