Wednesday, May 6, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

अदभ्य साहस का परिचय देते हुए महिला की जान बचाने वाले 2 बहादुर बच्चों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित

Mintwire by Mintwire
15/01/2026
in उत्तराखंड
0
अदभ्य साहस का परिचय देते हुए महिला की जान बचाने वाले 2 बहादुर बच्चों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित

देहरादून: अदम्य साहस का परिचय देते हुए महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर बच्चों को एसएसपी अजय सिंह ने सम्मानित किया है. डालनवाला क्षेत्र में ऑफिस के बाहर जल रहे दिए के पास बैठी महिला की जैकेट में आग लग गई थी और पास से गुजर रहे दोनों बच्चों ने अदम्य साहस और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए आग को बुझाकर जान बचाई थी. साथ ही एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की. साथ ही भविष्य में भी लोगों की सहायता के लिए इसी प्रकार सदैव आगे रहने के लिए प्रेरित किया गया.

बच्चों ने बचाई थी महिला की जान

 गौर हो कि घटना 21 दिसंबर शाम डालनवाला क्षेत्र के मोहनी रोड की है, जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से कुछ दूरी पर दो छात्र अपने घर से बाहर बैडमिंटन खेलने के लिए निकले थे. उन्होंने पास ही एक महिला को तेजी से चीखते-रोते देखा, जिसकी पीठ में आग लगी हुई थी, जो डालनवाला क्षेत्र में ऑफिस के बाहर जल रहे दिए से पास बैठी महिला की जैकेट में आग लग गई थी. उस समय घटनास्थल पर उन बच्चों के अलावा अन्य कोई मौजूद नहीं था. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए दोनों छात्रों ने बिना घबराहट खुद ही आग बुझाना शुरू किया. कक्षा 10 के छात्र 15 वर्षीय प्रणवत सिंह निवासी मोहिनी रोड, डालनवाला ने तुरंत एक जैकेट की सहायता से आग को ढक कर बुझाया, जबकि कक्षा 6 के छात्र 10 वर्षीय दिवजोत सिंह ने तुरंत पानी लाकर सहायता की.

एसएसपी ने बहादुर बच्चों को किया सम्मानित

दोनों बच्चों से सूझबूझ से आग को फैलने से रोका. दोनों छात्रों की समय पर की गई पहल से महिला को सुरक्षित बचा लिया गया. यह घटना आपात परिस्थितियों में जागरूकता, सूझबूझ और बुनियादी जीवन-रक्षक ज्ञान के महत्व को दिखाती है. एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि घटना का संज्ञान लेते हुए आज पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों बहादुर बच्चों को सम्मानित किया गया. इस दौरान दोनों बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार लोगों को सहायता के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया.

The post अदभ्य साहस का परिचय देते हुए महिला की जान बचाने वाले 2 बहादुर बच्चों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित first appeared on doonvoice.

Previous Post

निर्यात तैयारी सूचकांक-2024 में उत्तराखंड शीर्ष पर, छोटे राज्यों में निर्यात तैयारी सूचकांक में नंबर 1

Next Post

फिल्म शूटिंग व क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने पर सरकार की सराहना

Next Post
फिल्म शूटिंग व क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने पर सरकार की सराहना

फिल्म शूटिंग व क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने पर सरकार की सराहना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.