Monday, August 3, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि

Mintwire by Mintwire
22/01/2026
in उत्तराखंड
0
जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम आम जनता तक शासन की सीधी पहुँच का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। आज तक प्रदेश के सभी जनपदों में इस अभियान के अंतर्गत कुल 427 कैम्पों का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें 3 लाख 44 हजार 85 नागरिकों ने प्रत्यक्ष रूप से सहभागिता की है।

इन कैम्पों के माध्यम से प्रदेश भर से कुल 35,079 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 23,844 शिकायतों का सफल निस्तारण किया जा चुका है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को त्वरित सेवाएँ प्रदान करते हुए 46,901 आवेदन प्रमाण पत्रों एवं अन्य शासकीय सेवाओं हेतु प्राप्त किए गए, जिन पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से 1,86,795 नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभान्वित किया गया, जो सरकार की समावेशी विकास नीति को दर्शाता है।

जनपदवार आंकड़ों पर दृष्टि डालें तो अल्मोड़ा में 50 कैम्पों के माध्यम से 46,035 नागरिकों की सहभागिता दर्ज हुई, वहीं हरिद्वार में 36 कैम्पों में 66,862 लोगों ने भाग लिया। ऊधम सिंह नगर में 28 कैम्पों के माध्यम से 33,382 प्रतिभागी जुड़े, जबकि टिहरी जनपद में 25 कैम्पों के माध्यम से 41,889 नागरिकों तक सरकार की पहुँच बनी।

देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, चम्पावत, बागेश्वर एवं उत्तरकाशी सहित सभी जनपदों में समान रूप से यह अभियान प्रभावी रहा है।

The post जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि first appeared on doonvoice.

Previous Post

गीता प्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक का किया विमोचन

Next Post

जमरानी-सौंग बांध परियोजना के प्रत्येक चरण काम तय समय पर पूरा करें : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन 

Next Post
जमरानी-सौंग बांध परियोजना के प्रत्येक चरण काम तय समय पर पूरा करें : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन 

जमरानी-सौंग बांध परियोजना के प्रत्येक चरण काम तय समय पर पूरा करें : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन 

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.