Tuesday, August 4, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण पुरस्कार

Mintwire by Mintwire
26/01/2026
in उत्तराखंड
0
उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण पुरस्कार

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा समस्त उत्तराखण्डवासियों के लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है। यह सम्मान उनके संपूर्ण सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा और समाजहित के प्रति समर्पण का यथोचित सम्मान है।

उन्होंने कहा कि कोश्यारी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन सादगी, सिद्धांतनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा है। अपने दीर्घ राजनीतिक जीवन में उन्होंने सदैव जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और उत्तराखण्ड सहित देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोश्यारी का जीवन संघर्ष, मूल्यों की राजनीति और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण है। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास, सामाजिक समरसता के सुदृढ़ीकरण और सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए गए उनके प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्तंभ हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोश्यारी ने अपने कार्यों और विचारों से न केवल उत्तराखण्ड, बल्कि पूरे देश को दिशा देने का कार्य किया है। उनका अनुभव, दूरदृष्टि और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से भगत सिंह कोश्यारी को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

The post उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण पुरस्कार first appeared on doonvoice.

Previous Post

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज 

Next Post

मुख्यमंत्री धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने 77वें गणतंत्र दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Next Post
मुख्यमंत्री धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने 77वें गणतंत्र दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

मुख्यमंत्री धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने 77वें गणतंत्र दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.