Wednesday, August 5, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने रायपुर क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Mintwire by Mintwire
27/01/2026
in उत्तराखंड
0
24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने रायपुर क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर : वादी गणेश दत्त बहुगुणा निवासी HN-248 नथुवावाला ढांग रायपुर द्वारा थाना रायपुर पर लिखित तहरीर दी कि उनकी माताजी कुन्ती देवी पत्नी लक्ष्मी प्रसाद बहुगुणा, निवासी नथुवावाला ढांग, प्रातः के समय अपने रिश्तेदारों के यहां खैरी खादर की ओर पैदल जा रही थीं, इस दौरान एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका पीछा करते हुए शिव मंदिर ढांग से नीचे जाने वाले रास्ते पर अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभिययोग पंजीकृत किया गया।

बुजुर्ग महिला के साथ हुई घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गये निर्देशो पर तत्काल थाना रायपुर पर अलग अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फूटजो से घटना में शामिल अभियुक्त के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही मैनवली पुलिसिंग करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप 24 घंटे के अंदर पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त सचिन को बद्रीश कॉलोनी के पास जंगल से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में छीना गया मंगलसूत्र बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त रिंग रोड स्थित blinkit की एजेंसी में काम करता है, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा कई लोगो से उधार लाया था, जिसे उतारने तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसके द्वारा स्नेचिंग की योजना बनाई तथा ब्लिंकिट की डिलीवरी के दौरान आते जाते अकेली जाती महिलाओं की रैकी करने लगा। दिनाँक 25/01/26 की प्रातः काम पर जाते समय उसे नाथुवावाला ढांग क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला अकेले जाती हुई दिखाई दी, जहाँ अभियुक्त द्वारा मौका देखकर उक्त बुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गया। अभियुक्त घटना में छीने गये मंगलसूत्र को बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

सचिन पुत्र सर्वेश कुमार निवासी – ग्राम रसूलपुरकला, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल पता – जोगीवाला, रिंग रोड, देहरादून, उम्र 30 वर्ष।

*बरामदगी :-*

घटना में छीना गया मंगलसूत्र *(अनुमानित कीमत 01 लाख 50 हज़ार)*

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 सुनील नेगी, चौकी प्रभारी बालावाला
2- हे0कां0 दीप प्रकाश
3- कां0 प्रेम पंवार
4- का0 मुकेश कनाडाई
5- कां0 किशन पाल

The post 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने रायपुर क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे first appeared on doonvoice.

Previous Post

मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन 

Next Post

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज, 28 को होगा राष्‍ट्रपत‍ि का अभ‍िभाषण, व‍ित्‍त मंत्री 1 को पेश करेंगी बजट

Next Post
बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज, 28 को होगा राष्‍ट्रपत‍ि का अभ‍िभाषण, व‍ित्‍त मंत्री 1 को पेश करेंगी बजट

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज, 28 को होगा राष्‍ट्रपत‍ि का अभ‍िभाषण, व‍ित्‍त मंत्री 1 को पेश करेंगी बजट

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.