Monday, August 3, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

धामी कैबिनेट बैठक खत्म, 8 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Mintwire by Mintwire
28/01/2026
in उत्तराखंड
0
धामी कैबिनेट बैठक खत्म, 8 प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है। सचिवालय में सुबह 11 बजे से शुरू हुई मंत्रिमंडल की बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल 8 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। धामी मंत्रिमंडल की बैठक शुरू होने से पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर दुःख व्यक्त किया गया। साथ ही कैबिनेट ने इस हृदयविदारक घटना में मृत हुए उप मुख्यमंत्री अजित पवार व अन्य लोगों की आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा ।

कैबिनेट बैठक के मुख्य बिंदु

  • चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सेवा नियमावली 2026 को मिली मंजूरी।
  • राजस्व विभाग के तहत उत्तराखंड राज्य में आपसी समझौते के आधार पर भूमि मालिकों से परियोजनाओं के लिए भूमि की प्रति किए जाने की प्रक्रिया का निर्धारण किया गया।
  • उधम सिंह नगर स्थित प्राग फॉर्म की 1354.14 एकड़ भूमि को औद्योगिक आस्थान विकसित किए जाने के लिए सिडकुल को ट्रांसफर करने को लेकर जारी शासनादेश में किया गया संशोधन।
  • जनजाति कल्याण विभाग की योजनाओं के संचालन के लिए, अनुसूचित जनजाति बाहुल्य जिलों देहरादून चमोली उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में विभागीय योजनाओं के संचालन और बेहतर ढंग से लागू करने के लिए पदों की आवश्यकता को देखते हुए विभागीय ढांचों में पुनर्गठन को मिली सहमति।
  • उत्तराखंड जनजाति कल्याण राजपत्रित अधिकारी सेवा (संशोधन) नियमावली, 2025 के प्रख्यापन को मंजूरी. विभागीय ढांचे के संशोधन को मिली मंजूरी।
  • उत्तराखंड राज्य में गैर कृषिकारी उपयोग के लिए भूजल के निकास पर जल मूल्य/ प्रभार की दरों को लागू करने का निर्णय।
  • उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2023 में किया गया संशोधन. जीआरडी उत्तराखंड नाम से विश्वविद्यालय खोला जाना है. जिसको मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी।
  • गौचर और चिल्यालीसौड़ हवाई पट्टी को भारतीय वायुसेना रक्षा मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के बीच उच्च स्तरीय बैठकों में सहमति के आधार पर संयुक्त रूप से नागरिक व सैनिक संचालन के लिए एडवांस लैंडिंग ग्राउंड लीक के आधार पर रक्षा मंत्रालय को ट्रांसफर करने पर बनी सहमति।
  • राज्य में हरित हाइड्रोजन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के प्रख्यापन को मिली मंजूरी।

The post धामी कैबिनेट बैठक खत्म, 8 प्रस्तावों पर लगी मुहर first appeared on doonvoice.

Previous Post

प्रथम ‘समान नागरिक संहिता दिवस’पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट-देवभूमि का प्रमाणित मॉड्यूल,देश में यूसीसी का प्रामाणिक आधार बनेगा

Next Post

 साइबर ठगों ने उत्तरकाशी DM प्रशांत आर्य के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, लोगों को रिक्वेस्ट भेजकर और संदेशों के माध्यम से की रही धन की मांग

Next Post
 साइबर ठगों ने उत्तरकाशी DM प्रशांत आर्य के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, लोगों को रिक्वेस्ट भेजकर और संदेशों के माध्यम से की रही धन की मांग

 साइबर ठगों ने उत्तरकाशी DM प्रशांत आर्य के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी, लोगों को रिक्वेस्ट भेजकर और संदेशों के माध्यम से की रही धन की मांग

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.