• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

JEE Main 2026 रिजल्ट घोषित, NITs में में कैसे मिलेगा एडमिशन, कितनी चाहिए परसेंटेज, क्या है क्राइटेरिया… जानें सब कुछ

Mintwire by Mintwire
18/02/2026
in एजुकेशन
0

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम JEE Main 2026 के पहले सेशन का रिजल्ट जारी हो चुका है. इसके बाद लाखों छात्रों का फोकस अब देश के बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेजों पर है. खासतौर पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NITs में एडमिशन को लेकर छात्रों के मन में कई सवाल हैं. हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होते हैं, इसलिए कटऑफ रैंक और परसेंटाइल में बदलाव देखा जाता है. बीटेक की कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल जैसी ब्रांच में कंपटीशन सबसे ज्यादा रहता है.

98 या उससे कम परसेंटाइल पर कहां मिलेगा एडमिशन

आमतौर पर टॉप NITs में एडमिशन के लिए 99 या उससे अधिक परसेंटाइल को सुरक्षित माना जाता है. हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि 98 या उससे कम परसेंटाइल पर एडमिशन नहीं मिलेगा. कई बार ब्रांच, कैटेगरी और होम स्टेट कोटा के कारण कम स्कोर पर भी सीट मिल जाती है. 99 परसेंटाइल या उससे ज्यादा स्कोर करने वाले छात्रों को टॉप NITs में CSE, ECE, ME और CE जैसी कोर ब्रांच मिलने की संभावना ज्यादा रहती है. वहीं 98 से 99 के बीच स्कोर करने वालों को टॉप 10 NITs में कोर के अलावा दूसरी ब्रांच भी मिल सकती है.

इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क यानी NIRF रैंकिंग

शिक्षा मंत्रालय द्वारा हर साल नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क यानी NIRF रैंकिंग जारी की जाती है. NIRF 2025 के अनुसार देश के टॉप NITs में तिरुचिरापल्ली, राउरकेला, सुरथकल, वारंगल, कालीकट, दुर्गापुर, सिलचर, जयपुर, कुरुक्षेत्र और नागपुर शामिल हैं. यह रैंकिंग छात्रों को कॉलेज चुनने में मदद करती है और संस्थानों की अकादमिक गुणवत्ता, रिसर्च और प्लेसमेंट जैसे फैक्टर्स पर आधारित होती है.

NITs में एडमिशन JEE Main स्कोर और JoSAA काउंसलिंग के जरिए होता है. काउंसलिंग के अलग अलग राउंड में सीट अलॉट की जाती है. जनरल, OBC, SC, ST और EWS कैटेगरी के लिए कटऑफ अलग होती है. अपने होम स्टेट के NIT में एडमिशन के लिए कटऑफ अक्सर दूसरे राज्यों के मुकाबले थोड़ी कम देखी जाती है.

जनरल कैटेगरी के लिए टॉप NITs

जनरल कैटेगरी के लिए टॉप NITs में एडमिशन का कटऑफ आम तौर पर 99 परसेंटाइल या उससे ज्यादा रहता है. EWS कैटेगरी के लिए यह लगभग 78 से 83 परसेंटाइल के बीच हो सकता है. OBC NCL कैटेगरी में यह करीब 77 से 81 परसेंटाइल तक रहता है. SC कैटेगरी के लिए 57 से 61 परसेंटाइल और ST कैटेगरी के लिए 51 से 54 परसेंटाइल के आसपास कटऑफ देखी जा सकती है. ये आंकड़े अनुमानित हैं और हर साल बदल सकते हैं.

NITs में एडमिशन के फैक्टर्स

NITs में एडमिशन कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है. इसमें कैटेगरी रिजर्वेशन, होम स्टेट कोटा, चुनी गई ब्रांच और काउंसलिंग के आखिरी राउंड में सीटों की उपलब्धता शामिल होती है. कुछ ब्रांच में कंपटीशन कम होता है, इसलिए वहां क्लोजिंग रैंक भी कम हो सकती है. पेपर का डिफिकल्टी लेवल और कुल उम्मीदवारों की संख्या के कारण हर साल कटऑफ में बदलाव आता है. इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी काउंसलिंग राउंड में भाग लें और कॉलेज व ब्रांच का चुनाव समझदारी से करें.

Tags: एजुकेशनरूड़की
Previous Post

तारिक रहमान से ओम बिरला ने की मुलाकात, भारत आने का दिया न्योता, रिश्तों में होगा सुधार?

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, बारिश के बाद छाए काले बादल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, बारिश के बाद छाए काले बादल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Please login to join discussion

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire