• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

AI इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करने के लिए उदय भानु चिब पर एक्शन, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Mintwire by Mintwire
24/02/2026
in देश
0

दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के सदस्यों की ओर से किए गए ‘शर्टलेस प्रदर्शन’ के मामले में दिल्ली पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है.

यह गिरफ्तारी उस बयान के एक दिन बाद हुई है, जिसमें दिल्ली पुलिस ने सोमवार को बताया था कि इस प्रदर्शन से जुड़े मामले में पांचवीं गिरफ्तारी की गई है. पांचवें व्यक्ति की पहचान जितेंद्र यादव के रूप में हुई है, जिसे मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया.

क्यों हुई गिरफ़्तारी?

यह गिरफ्तारियां उस घटना के बाद हुईं, जब पिछले शुक्रवार 20 फरवरी को भारतीय युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट में अंदर घुस गए और प्रदर्शनी हॉल में शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया.


उन्होंने ऐसी टी-शर्ट पहन रखी थीं जिन पर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सरकार की आलोचना वाले नारे लिखे थे. बाद में सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया.

प्रदर्शन की हुई आलोचना

इस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की युवा इकाई की काफी आलोचना हुई, क्योंकि इस कार्यक्रम में दुनिया भर से कई बड़े प्रतिनिधि शामिल हुए थे. हालांकि, भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना देश विरोधी नहीं होता.

नारायण ओझा ने क्या कहा

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव शेष नारायण ओझा ने सोमवार को कहा कि सरकार का विरोध करना देश विरोधी नहीं है और यह हमारा अधिकार है. उन्होंने कहा कि हमारे कुछ नेताओं ने एआई समिट में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था. केंद्र सरकार और बीजेपी इसे देश विरोधी बताने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि शांतिपूर्ण प्रदर्शन देश विरोधी नहीं होता. क्या सरकार के खिलाफ हर बात को देश विरोधी कहकर असली मुद्दों से बचा जा सकता है. प्रदर्शनकारियों का संदेश साफ था कि प्रधानमंत्री समझौते में कमजोर पड़े हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि यूथ कांग्रेस ने कई राज्यों में इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछारें इस्तेमाल कीं. राष्ट्रीय स्तर पर जंतर मंतर पर भी प्रदर्शन हुआ और हमारे नेताओं को हिरासत में लिया गया. सरकार हर विरोध को दबाना चाहती है. सरकार का विरोध करना देश विरोधी नहीं है, यह हमारा अधिकार है. जब राहुल गांधी ने संसद में यह मुद्दा उठाया, तो उन्हें बोलने से रोका गया, लेकिन आखिर में उन्होंने संसद में इस समझौते पर बात की.

Tags: Congresscongress ai summit shirtless protestcongress news hindicongress youth president arrested
Previous Post

सीएम पुसीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीआर पाटिल से की मुलाकात, महाकुंभ 2027 को लेकर की अहम चर्चा

Next Post

सुशीला तिवारी हॉस्पिटल को मिली बम से उड़ाने धमकी…MBBS, MD, MS की सभी क्लासेज बंद

Next Post

सुशीला तिवारी हॉस्पिटल को मिली बम से उड़ाने धमकी…MBBS, MD, MS की सभी क्लासेज बंद

Recent Posts

  • 50 करोड़ का छठा वीकेंड! Hanuman Ansh ने Dhurandhar 2 और Border 2 को भी पीछे छोड़ा, बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास 14/09/2026
  • महिला बाइकर्स को जानबूझकर नहीं मारी थी कार, गुरुग्राम हादसे के आरोपी ने दी सफाई, बोला- मुझे नहीं पता था बाइक पर लड़की है 14/09/2026
  • BRICS Summit के डिनर में परोसा गया 40 हजार रुपये किलो वाला गुच्छी मशरूम, जानें क्यों है इतना खास 14/09/2026
  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire