Dehradun के Doon Hospital में सहसपुर से रेफर होकर आई 35 वर्षीय महिला की सिजेरियन डिलीवरी हुई। डिलीवरी के दौरान जन्मे नवजात की मौत हो गई, जिसके बाद शव पिता को सौंप दिया गया। महिला को ICU में भर्ती कर इलाज जारी है।
नशे में था पिता, परिसर में सो गया
बताया जा रहा है कि बच्चे का पिता नशे में था और ICU के बाहर ही सामान के साथ सो गया। जब अस्पताल कर्मचारियों ने उसे उठाकर नीचे ले जाना चाहा, तो पन्नी में लिपटे नवजात के पैर बाहर दिखाई दिए, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
पुलिस ने संभाला मामला
स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को बुलाया। इसके बाद नवजात के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पिता की हालत ठीक न होने के कारण शव अगले दिन अंतिम संस्कार के लिए सौंपने की बात कही गई है।
रांची का रहने वाला है व्यक्ति
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति मूल रूप से Ranchi का रहने वाला है और पिछले कई वर्षों से सहसपुर क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता है।
महिला ICU में भर्ती
अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला ICU में भर्ती है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।


