• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

इंस्टाग्राम पर फर्जी पहचान बनाकर विवाहिता को फंसाने का आरोप, धर्म परिवर्तन मामले में युवक गिरफ्तार

Mintwire by Mintwire
23/05/2026
in उत्तराखंड, देश
0

देहरादून के चकराता क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए विवाहिता को प्रेमजाल में फंसाने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मारपीट, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला से दोस्ती की थी। बाद में उसने अपनी असली पहचान फरमान पुत्र इरफान निवासी देवबंद, सहारनपुर बताई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने महिला पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया और उसका धर्म परिवर्तन भी कराया।

कमरे में पत्नी के साथ मिला आरोपी

पीड़ित पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 मई को उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। जब वह वहां पहुंचा तो आरोपी युवक को कमरे के अंदर पत्नी के साथ देखा। दरवाजा खटखटाने पर आरोपी कथित तौर पर रोशनदान से भागकर गोशाला में छिप गया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने बाद में मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया गया है।

कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

चकराता कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, एससी-एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को क्यावा गांव की एक छानी से गिरफ्तार किया।

देवबंद कनेक्शन की जांच

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी खुद को देवबंद और विकासनगर के कुछ लोगों का करीबी बताकर धमकी देता था। पुलिस अब आरोपी के कथित नेटवर्क और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

Tags: UttarakhandUttarakhand crimeUttarakhand crime news
Previous Post

वायरल ‘Cockroach Janta Party’ के सोशल मीडिया अकाउंट हैक और सस्पेंड होने का दावा

Next Post

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

Next Post

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

Recent Posts

  • भदोही का नाम फिर बदला, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से होगी पहचान; CM योगी ने किया ऐलान 04/10/2026
  • ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’, कांग्रेस को अखिलेश यादव की नसीहत, बोले- मकसद साफ हो तो हाथ में हाथ होता है 04/10/2026
  • यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म, 238 जगहों पर नए स्टेशन बनाने को मंजूरी 04/10/2026
  • उद्धव-राज ठाकरे ने निकाला ‘विराट गर्जना मोर्चा’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR रद्द करने की अपील 04/10/2026
  • दिल्ली में महिला पत्रकार ने पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल; शिकायत दर्ज कराने को लेकर थाने के बाहर हंगामा 04/10/2026
  • धुमाकोट शिविर में 108 लाभार्थियों का चयन, 546 सहायक उपकरण किए गए चिन्हित 04/10/2026
  • 26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से खड़ा किया रोजगार का कारोबार; 8 लोगों को दिया काम 04/10/2026
  • सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी और रस्सा-कस्सी में टीमों ने जीते पदक 03/10/2026
  • देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; किशोरी को भी कराया गया रेस्क्यू 03/10/2026
  • उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 टीचर्स सस्पेंड, 8 महीने से ले रहे थे वेतन 03/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire