Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

मेरठ में भाभी की हत्या का खुलासा…ननद ने थाने पहुंचकर कबूला जुर्म, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

Mintwire by Mintwire
15/07/2026
in देश, राज्य
0

मेरठ में हुई निदा उर्फ सोनी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मृतका की ननद रिमशा ने खुद थाने पहुंचकर हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस के मुताबिक, रिमशा ने बताया कि घटना के बाद वह पूरी रात सो नहीं सकी और अपराधबोध के चलते मंगलवार को स्वयं थाने पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पुलिस ने इस मामले में रिमशा के पति उवैश, मृतका के पति शावेज समेत परिवार के पांच अन्य सदस्यों को भी आरोपी बनाया है. मामले की जांच जारी है.

पति और भाभी के कथित प्रेम संबंध को लेकर था विवाद

पुलिस जांच के अनुसार, रिमशा ने पूछताछ में बताया कि उसके पति उवैश और उसकी भाभी निदा उर्फ सोनी के बीच पिछले चार वर्षों से कथित प्रेम संबंध थे. इसी बात को लेकर वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थी.

रविवार को जब वह अपने पति उवैश के साथ मायके पहुंची तो रसोई में काम कर रही निदा से इस मुद्दे पर उसकी कहासुनी हो गई. आरोप है कि बहस बढ़ने पर गुस्से में आकर रिमशा ने सब्जी काटने वाले चाकू से निदा की छाती पर वार कर दिया.

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

चाकू का वार दिल के पास लगने से निदा गंभीर रूप से घायल हो गई. परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार के कई सदस्य घर छोड़कर चले गए. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है.

चार साल पहले शुरू हुई थी नजदीकी

पुलिस के मुताबिक, अहमद नगर निवासी शावेज की बुढ़ाना गेट क्षेत्र में ‘एम्पायर टेलर्स’ के नाम से दुकान है. वहीं उवैश अहमद ऑनलाइन कपड़ों का कारोबार करता है. कारोबार के सिलसिले में दोनों परिवारों के बीच आना-जाना बढ़ा और इसी दौरान उवैश तथा निदा के बीच कथित नजदीकियां बढ़ गईं.

बाद में करीब आठ महीने पहले शावेज ने अपनी बहन रिमशा का निकाह उवैश से कर दिया. पुलिस का कहना है कि शादी के बाद भी उवैश और निदा के बीच बातचीत जारी रही, जिससे रिमशा को आपत्ति थी.

रसोई में हुई बहस बनी हत्या की वजह

जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन रिमशा ने निदा से अपने पति से दूरी बनाने को कहा था. इस पर निदा ने कथित तौर पर जवाब दिया कि वह अपने पति को संभाले और दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने घर पर ध्यान दे. इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हिंसा तक पहुंच गया.

बच्चों ने भी बताया था बुआ से हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मृतका के बच्चों ने बताया था कि उनकी मां और बुआ रिमशा के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद पुलिस ने रिमशा को हिरासत में लेकर दो दिन तक पूछताछ की, लेकिन उसने उस समय हत्या की बात स्वीकार नहीं की.

सोमवार शाम उसे घर भेज दिया गया था. हालांकि अगले दिन वह खुद थाने पहुंची और हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Tags: Breaking Newscrime newsDomestic DisputeExtramarital AffairFamily DisputeIndia crime newsKnife AttackLove AffairMeerut NewsMeerut PoliceMurder CaseMurder ConfessionNida MurderPolice InvestigationRimshaShavezSoni MurderUP Crimeuttar pradesh newsUwais
Previous Post

ICC ने बदल दिया वर्ल्ड कप का पूरा फॉर्मेट… 2027 ODI और 2028 T20 World Cup में दिखेगा नया रोमांच

Next Post

उत्तराखंड मौसम: देहरादून, नैनीताल समेत पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत

Next Post

उत्तराखंड मौसम: देहरादून, नैनीताल समेत पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.