• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

बिलखेत में पैराग्लाइडिंग का 30 दिवसीय अभ्यास शिविर शुरू, 20 प्रशिक्षणार्थी ले रहे हिस्सा; युवाओं को रोजगार की उम्मीद

Mintwire by Mintwire
01/10/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
बिलखेत में पैराग्लाइडिंग का 30 दिवसीय अभ्यास शिविर शुरू, 20 प्रशिक्षणार्थी ले रहे हिस्सा; युवाओं को रोजगार की उम्मीद

पौड़ी गढ़वाल की नयारघाटी स्थित बिलखेत में 30 दिवसीय पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर की शुरुआत हो गई है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की ओर से आयोजित इस शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। शिविर में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए 20 प्रशिक्षणार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

एयरो स्पोर्ट्स में रोजगार की संभावनाएं

शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि बिलखेत क्षेत्र में एयरो स्पोर्ट्स की व्यापक संभावनाएं हैं। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए यहां राष्ट्रीय स्तर का पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण संस्थान विकसित करने की दिशा में भी कार्य चल रहा है।

नयार नदी में एंग्लिंग और बोटिंग की योजनाएं

विधायक ने बताया कि नयार नदी में एंग्लिंग और बोटिंग समेत पर्यटन से जुड़ी कई अन्य योजनाएं भी प्रस्तावित हैं। इन योजनाओं के धरातल पर आने से बिलखेत और आसपास के क्षेत्र को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

ढाढ़ूखाल से टेक-ऑफ, बिलखेत में होगी लैंडिंग

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कमल किशोर जोशी ने बताया कि यह अभ्यास शिविर 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा। प्रशिक्षणार्थी UTDB के पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञ बलवंत कपकोटी के निर्देशन में नियमित अभ्यास करेंगे और खेल की तकनीकी बारीकियों को सीखेंगे।

अभ्यास के दौरान प्रशिक्षणार्थी ढाढ़ूखाल से टेक-ऑफ करेंगे और बिलखेत के पास स्थित मैदान में लैंडिंग का अभ्यास करेंगे।

टिहरी, भीमताल और देहरादून से पहुंचे प्रशिक्षणार्थी

शिविर में टिहरी, भीमताल, देहरादून समेत उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से कुल 20 प्रशिक्षणार्थी पहुंचे हैं। एक महीने तक चलने वाले इस अभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को पैराग्लाइडिंग की तकनीक और उड़ान संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों की भी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में पैराग्लाइडिंग विशेषज्ञ विक्रम सिंह नेगी, किसान आयोग के सदस्य ओम प्रकाश जुगरान, संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद के सदस्य राकेश नौडियाल, ग्राम प्रधान बिलखेत रश्मि देवी, प्रशिक्षक बलवंत कपकोटी समेत स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags: Aero SportsBilkhetNayar ValleyParaglidingParagliding TrainingPauri GarhwalRajkumar PoriTourism NewsUttarakhand newsUttarakhand Tourism
Previous Post

कोटद्वार में मोहम्मद दीपक पर दुकानदार को धमकी देने का आरोप, गाली-गलौज के बाद थाने पहुंचा मामला

Next Post

मौसम अपडेट: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR में बादल, यूपी-उत्तराखंड में भी बारिश के आसार

Next Post

मौसम अपडेट: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR में बादल, यूपी-उत्तराखंड में भी बारिश के आसार

Please login to join discussion

Recent Posts

  • भदोही का नाम फिर बदला, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से होगी पहचान; CM योगी ने किया ऐलान 04/10/2026
  • ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’, कांग्रेस को अखिलेश यादव की नसीहत, बोले- मकसद साफ हो तो हाथ में हाथ होता है 04/10/2026
  • यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म, 238 जगहों पर नए स्टेशन बनाने को मंजूरी 04/10/2026
  • उद्धव-राज ठाकरे ने निकाला ‘विराट गर्जना मोर्चा’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR रद्द करने की अपील 04/10/2026
  • दिल्ली में महिला पत्रकार ने पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल; शिकायत दर्ज कराने को लेकर थाने के बाहर हंगामा 04/10/2026
  • धुमाकोट शिविर में 108 लाभार्थियों का चयन, 546 सहायक उपकरण किए गए चिन्हित 04/10/2026
  • 26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से खड़ा किया रोजगार का कारोबार; 8 लोगों को दिया काम 04/10/2026
  • सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी और रस्सा-कस्सी में टीमों ने जीते पदक 03/10/2026
  • देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; किशोरी को भी कराया गया रेस्क्यू 03/10/2026
  • उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 टीचर्स सस्पेंड, 8 महीने से ले रहे थे वेतन 03/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire