• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

‘जिसने BJP को हराया, गठबंधन केवल वही’, ओवैसी की 2 अक्टूबर वाली डेडलाइन पर अखिलेश यादव का बड़ा इशारा

Mintwire by Mintwire
02/10/2026
in देश, राज्य
0

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से गठबंधन की अपील की थी. ओवैसी ने कहा था कि वह 2 अक्टूबर तक इंतजार करेंगे और इसके बाद 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे. अब उनकी तय डेडलाइन खत्म होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर बड़ा बयान दिया है.

ओवैसी की AIMIM से गठबंधन नहीं करेगी सपा?

अखिलेश यादव ने ओवैसी की डेडलाइन पर जवाब देते हुए कहा, “जो गठबंधन पहले से था, जिसने बीजेपी को हराया, वही गठबंधन कायम रहेगा.” उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें जीती थीं और आगे भी उनकी पार्टी का यही गठबंधन जारी रहेगा.

अखिलेश यादव के इस बयान से संकेत मिलता है कि समाजवादी पार्टी यूपी में AIMIM के साथ गठबंधन करने के बजाय अपने मौजूदा सहयोगियों के साथ ही चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है.

ओवैसी ने दी थी 2 अक्टूबर तक की डेडलाइन

असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में कानपुर के ईदगाह मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति का संकेत दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर यूपी में बीजेपी को सरकार बनाने से रोकना है तो AIMIM के साथ गठबंधन किया जाना चाहिए.

ओवैसी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को 2 अक्टूबर तक का समय देते हुए कहा था कि इसके बाद उनकी पार्टी 150 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी करेगी. उन्होंने बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों को चेतावनी दी थी कि उनके बयानों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए.

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बात बाकी

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच यूपी चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा अभी तक तय नहीं हुआ है. कांग्रेस के कई नेता सार्वजनिक तौर पर सपा से सीटों को लेकर जल्द बातचीत शुरू करने की बात कह चुके हैं. इनमें सहारनपुर सांसद इमरान मसूद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शामिल हैं.

वहीं, सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव यूपी की सभी सीटों को लेकर सर्वे करा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सर्वे में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कांग्रेस किन सीटों पर चुनावी तौर पर मजबूत स्थिति में है. रिपोर्ट के आधार पर दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है.

2024 में सपा-कांग्रेस गठबंधन को मिली थीं 43 सीटें

2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. सपा ने 37 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस को 6 सीटों पर सफलता मिली थी.

इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था. उस चुनाव में सपा को 5 और बसपा को 10 सीटें मिली थीं. हालांकि, चुनाव के बाद दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था.

Tags: Akhilesh Yadavakhilesh yadav bewsuttarpradeshuttarpradesh news
Previous Post

युजवेंद्र चहल ने रेड-बॉल क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- ‘मैं अभी खत्म नहीं हुआ हूं’, भारत की ODI-T20 टीम में वापसी पर नजर

Next Post

उत्तराखंड में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण लागू, पुलिस-वन विभाग समेत इन सरकारी पदों पर मिलेगा लाभ

Next Post
उत्तराखंड में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण लागू, पुलिस-वन विभाग समेत इन सरकारी पदों पर मिलेगा लाभ

उत्तराखंड में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण लागू, पुलिस-वन विभाग समेत इन सरकारी पदों पर मिलेगा लाभ

Recent Posts

  • भदोही का नाम फिर बदला, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से होगी पहचान; CM योगी ने किया ऐलान 04/10/2026
  • ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’, कांग्रेस को अखिलेश यादव की नसीहत, बोले- मकसद साफ हो तो हाथ में हाथ होता है 04/10/2026
  • यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म, 238 जगहों पर नए स्टेशन बनाने को मंजूरी 04/10/2026
  • उद्धव-राज ठाकरे ने निकाला ‘विराट गर्जना मोर्चा’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR रद्द करने की अपील 04/10/2026
  • दिल्ली में महिला पत्रकार ने पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल; शिकायत दर्ज कराने को लेकर थाने के बाहर हंगामा 04/10/2026
  • धुमाकोट शिविर में 108 लाभार्थियों का चयन, 546 सहायक उपकरण किए गए चिन्हित 04/10/2026
  • 26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से खड़ा किया रोजगार का कारोबार; 8 लोगों को दिया काम 04/10/2026
  • सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी और रस्सा-कस्सी में टीमों ने जीते पदक 03/10/2026
  • देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; किशोरी को भी कराया गया रेस्क्यू 03/10/2026
  • उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 टीचर्स सस्पेंड, 8 महीने से ले रहे थे वेतन 03/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire