Friday, April 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय वार्षिक कृषि महोत्सव – एग्रीफेस्ट 2025 का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ 

Mintwire by Mintwire
15/11/2025
in उत्तराखंड
0
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय वार्षिक कृषि महोत्सव – एग्रीफेस्ट 2025 का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ 

देहरादून : प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक कृषि महोत्सव – एग्रीफेस्ट 2025 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने एग्रीफेस्ट में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि इस तरह के आयोजन किसानों, कृषि-स्टार्टअप उद्यमियों, शोधकर्ताओं, छात्रों और कृषि से जुड़े विभागों को एक ही मंच पर लाकर नवाचार, कौशल, उद्यमिता और सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने बताया कि महोत्सव में कृषि, ग्रामीण विकास, बागवानी, पशुपालन व अन्य संबद्ध विभागों के 10–15 आधिकारिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें विभिन्न योजनाओं, पहलों और सफल समूहों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। इससे छात्रों, किसानों और युवा उद्यमियों को प्रेरणा मिलेगी। मंत्री जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नवाचार और आत्मनिर्भरता की ओर प्रोत्साहित करने का बेहतरीन माध्यम हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में उत्पादित मिलेट्स बेहतरीन गुणवत्ता के हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी द्वारा पहली फाइल पीएम किसान निधि पर हस्ताक्षर करना किसानों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में भी कृषकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के कृषि विद्यालय को सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में चेयरमैन कमल घनसाला, वाइस चांसलर अमित कुमार भट्ट, एन.के. नौटियाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और किसान उपस्थित रहे।

Tags: Agriculture Minister Ganesh JoshiAnnual Agricultural Festival – AgriFest 2025Chairman Kamal GhansalaDehradunGraphic Era Hill UniversityN.K. NautiyalNewsPrime Minister Narendra ModiUttarakhand.Vice Chancellor Amit Kumar Bhatt
Previous Post

राजाजी टाइगर रिज़र्व में सफारी सीजन शुरू, वन्यजीव प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय

Next Post

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में वेणु अग्रहारा ढ़ींगरा की पुस्तक ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया’ का मुख्यमंत्री धामी ने किया विमोचन

Next Post
देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में वेणु अग्रहारा ढ़ींगरा की पुस्तक ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया’ का मुख्यमंत्री धामी ने किया विमोचन

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में वेणु अग्रहारा ढ़ींगरा की पुस्तक ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया’ का मुख्यमंत्री धामी ने किया विमोचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.