Saturday, April 11, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लगभग ढेड़ किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mintwire by Mintwire
02/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
1

पौड़ी. जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पौड़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाणिज्यिक मात्रा में 1.04 किलोग्राम चरस बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने और बिक्री, आपूर्ति, परिवहन व वितरण से जुड़ी हर कड़ी पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

क्या है पूरा मामला?

इसी क्रम में 01 मार्च 2026 को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने भीमगोड़ा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान टीवीएस मोटरसाइकिल संख्या UK 08 BJ 4420 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया. तलाशी लेने पर मेनपाल उर्फ मोनू के कब्जे से 503 ग्राम और राजकुमार के कब्जे से 501 ग्राम चरस बरामद हुई. कुल बरामदगी 1.04 किलोग्राम पाई गई जो वाणिज्यिक श्रेणी में आती है.

पुलिस ने किया गिरफ़्तार?

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और मोटरसाइकिल को सीज कर दिया. इस संबंध में थाना लक्ष्मणझूला में मु0अ0सं0 05 2026 धारा 8 20 29 60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

कौन है आरोपी?

गिरफ्तार आरोपियों में मेनपाल उर्फ मोनू पुत्र रतन सिंह निवासी इंचौडा थाना रतनपुर्ण जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल पता कनखल जनपद हरिद्वार और राजकुमार पुत्र सतीश चंद निवासी तोतापुर फाजिलपुर थाना जुनाबई जिला संभल उत्तर प्रदेश शामिल हैं.

पुलिस टीम में उप निरीक्षक रणजीत सिंह तोमर प्रभारी सीआईयू उप निरीक्षक पंकज कुमार हेड कांस्टेबल संतोष कुमार कांस्टेबल चंद्रशेखर और कांस्टेबल भीष्म देव शामिल रहे.

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Tags: UttarakhandUttarakhand news
Previous Post

पौड़ी गढ़वाल जनता मिलन: पेयजल, मुआवजा और निर्माण शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश

Next Post

चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान लोग… उत्तराखंड से दिल्ली तक होली पर कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Next Post

चिलचिलाती धूप और गर्मी से परेशान लोग... उत्तराखंड से दिल्ली तक होली पर कैसा रहेगा मौसम का हाल?

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.