Friday, April 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

पौड़ी में गैस व्यवस्था पर बड़ा एक्शन, 60 जगहों पर छापेमारी एलपीजी सप्लाई में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त

Mintwire by Mintwire
19/03/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

पौड़ी गढ़वाल: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ा निरीक्षण अभियान चलाया. इस दौरान गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई.

60 प्रतिष्ठानों की जांच, कई क्षेत्रों में चला अभियान

अभियान के तहत पूरे जनपद में कुल 60 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इनमें 16 गैस गोदाम और 44 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे.कोटद्वार क्षेत्र में 4 गैस गोदामों का निरीक्षण किया गया. दुगड्डा क्षेत्र में 1 गैस गोदाम और 8 प्रतिष्ठानों की जांच हुई. कोट–खोलाचौरी में 1 गैस गोदाम, चेलूसैंण में 5 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया.पाबौ में 1 गैस गोदाम, सतपुली में 1 गैस गोदाम और 10 प्रतिष्ठानों की जांच की गई. लैंसडाउन क्षेत्र में 1 गैस गोदाम और 3 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण हुआ.इसके अलावा लक्ष्मणझूला, नौगांवखाल, थलीसैंण, उफरैंखाल और श्रीनगर क्षेत्रों में भी गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों की जांच कर व्यवस्था का जायजा लिया गया.

उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने पर जोर

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि खाद्य निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को तय मानकों के अनुसार गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

प्रशासन ने साफ किया है कि एलपीजी वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.

Tags: Pauri GarhwalUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

देहरादून में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 19 सिलेंडर जब्त, 2 गिरफ्तार

Next Post

कोटद्वार कॉलेज में छात्रों का कमाल, प्रतियोगिताओं में दिखी जबरदस्त प्रतिभा

Next Post

कोटद्वार कॉलेज में छात्रों का कमाल, प्रतियोगिताओं में दिखी जबरदस्त प्रतिभा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.