Friday, April 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

मुख्यमंत्री धामी को सौंपा व्यापार सुधार कार्ययोजना टॉप अचीवर्स पुरस्कार

Mintwire by Mintwire
13/11/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री धामी को सौंपा व्यापार सुधार कार्ययोजना टॉप अचीवर्स पुरस्कार

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को  सचिवालय में सचिव उद्योग विनय शंकर पाण्डेय ने राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार सुधार कार्य योजना 2024 के तहत पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में प्रदेश को प्राप्त टॉप अचीवर्स पुरस्कार भेंट किया।

राज्य को मिला यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित उद्योग समागम 2025 में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  पीयूष गोयल द्वारा उद्योग सचिव विनय शंकर पाण्डेय को प्रदान किया गया था। यह अचीवर्स पुरस्कार उत्तराखण्ड को देश में व्यवसाय प्रवेश, निर्माण परमिट सक्षमकर्ता, पर्यावरण पंजीकरण, निवेश सक्षमकर्ता एवं श्रम विनियमन सक्षमकर्ता जैसे पाँच सुधार क्षेत्रों में सर्वाेच्य उपलब्धि प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की व्यवसाय सुगमता के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को यह पुरस्कार मिलना गर्व की बात है। जो व्यापार सुधार कार्य योजना के लिये राज्य के सतत प्रयासों का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने सतत और समावेशी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। इन सुधारों का उद्देश्य न केवल निवेश में तेजी लाना है, बल्कि पारिस्थितिक अखण्डता और समान विकास को भी बनाए रखना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास प्रदेश की समृद्धि और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का माध्यम बन रहा है। BARP 2024 में देश के शीर्ष राज्यों में स्थान पाना निवेशकों को उत्तराखण्ड की ओर आकर्षित करेगा और राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।

इस अवसर पर महानिदेशक उद्योग डॉ.सौरव गहरवार भी उपस्थित थे।

Tags: Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunDirector General Industries Dr. Saurav GaharwarNew DelhiNewsSecretary Industries Vinay Shankar PandeyUnion Commerce and Industry Minister Piyush GoyalUttarakhand.
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने शासनादेशों के संकलन पुस्तक का किया विमोचन 

Next Post

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की 81.52 करोड की वित्तीय स्वीकृति

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने दी राज्य सरकार के स्वायत्तशासी निकायों/उपक्रमों के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की स्वीकृति

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की 81.52 करोड की वित्तीय स्वीकृति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.