Friday, April 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत को दी बड़ी सौगात, पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा, कहा- रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर प्रदान करेगा

Mintwire by Mintwire
14/11/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत को दी बड़ी सौगात, पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा, कहा- रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर प्रदान करेगा

चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चंपावत दौरे के दौरान जनपद को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जिले में पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल जनपद में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर भी प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से चंपावत और आस-पास के जिलों को कुशल तकनीकी स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध होंगे, जिससे प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है और चंपावत को आदर्श जिला बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि कॉलेज के लिए भूमि चयन और आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “राज्य सरकार का लक्ष्य है कि पहाड़ी जिलों के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त हों। चंपावत में पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना इसी दिशा में एक ठोस कदम है।”

Tags: ChampawatChief Minister Pushkar Singh DhamiNewsParamedical CollegeUttarakhand.
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर में सहकारिता मेले का किया उद्घाटन

Next Post

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बच्चों की प्रतिभा की करी सराहना ,उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दिए प्रेरक संदेश

Next Post
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बच्चों की प्रतिभा की करी सराहना ,उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दिए प्रेरक संदेश

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बच्चों की प्रतिभा की करी सराहना ,उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दिए प्रेरक संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.