Friday, April 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

मुख्यमंत्री  धामी ने किया चंपावत जिले के विकास को ₹115.23 करोड़ की 43 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास ,मॉडल जिला बनने की ओर चम्पावत

Mintwire by Mintwire
16/10/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री  धामी ने किया चंपावत जिले के विकास को ₹115.23 करोड़ की 43 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास ,मॉडल जिला बनने की ओर चम्पावत

चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के विकास के लिए ₹ 115.23 करोड़ लागत की 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

जीजीआईसी चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ₹ 51.37 करोड़ की 22 योजनाओं का लोकार्पण एवं ₹ 63.86 करोड़ की 21 योजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि यह योजनाएं चंपावत जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श चंपावत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में यह योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत जिला उत्तराखण्ड की आत्मा है और इसे राज्य का “मॉडल जिला” बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता हर क्षेत्र में संतुलित और गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनका कार्य समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं के साथ बैठकर भोजन भी किया। मुख्यमंत्री ने उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की एवं पढ़ाई के संबंध में फीडबैक भी लिया।

मुख्यमंत्री ने जीजीआईसी ऑडिटोरियम में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत, नशामुक्त समाज, स्वच्छता, जल संरक्षण और आदर्श चंपावत के निर्माण हेतु डिजिटल हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, अनिल डब्बू, शंकर कोरंगा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अचला बोहरा, ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा और पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: BJP District President Govind SamantBJP State Minister Nirmal MehraBlock Chief Seema AryaChampawatChief Minister Pushkar Singh DhamiDistrict Panchayat President Anand AdhikariMunicipality President Prema PandeyNewsresponsible Shyam Narayan PandeyUttarakhand.
Previous Post

सीएम धामी ने अमोड़ी में ₹1.60 करोड़ की लागत से बनने वाली “वे साइड एमिनिटी” का किया शिलान्यास / भूमि पूजन

Next Post

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये निर्देश

Next Post

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिये निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.