Wednesday, April 8, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

मुख्यमंत्री धामी ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

Mintwire by Mintwire
31/10/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री धामी ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर घंटाघर (देहरादून) में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने एकता पदयात्रा का शुभारंभ कर उसमें प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखण्ड की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखण्डता को समर्पित था। उन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखण्ड भारत का निर्माण किया। ऐसे महापुरुष के योगदान को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से उनकी जयन्ती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यभर में 16 नवंबर तक प्रत्येक जिले के तीन स्थानों पर वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक आयोजन स्थल पर 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ नशा मुक्त भारत, एक पेड़ मां के नाम तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे जन-जागरूकता अभियानों को भी जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह वॉकथॉन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता की भावना को सशक्त करने का माध्यम है। इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और सेवा की भावना प्रबल होगी।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी व रेखा आर्या, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, सविता कपूर, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल एवं एसएसपी अजय सिंह मौजूद थे।

Tags: Cabinet Minister Ganesh JoshiCabinet Minister Rekha AryaCabinet Minister Satpal MaharajChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunIron Man Sardar Vallabhbhai PatelMLA KhajanadasNewsRajya Sabha MP Naresh BansalUttarakhand.
Previous Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की विपक्ष की तारीफ,कहा उत्तराखंड के विकास में कांग्रेस का बड़ा योगदान

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं 

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं 

मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.