Friday, April 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं 

Mintwire by Mintwire
31/10/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल की कूटनीति व दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण के माध्यम से अखण्ड भारत का सपना पूरा किया तथा भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने का महान कार्य किया।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने हमें ऐसा भारत दिया जिसमें विविधता के बावजूद एकता की भावना है। उनके इस अतुलनीय योगदान के लिये देश का प्रत्येक नागरिक उनका सदैव ऋणी रहेगा। युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण विकास हेतु अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर हमें अपने को राष्ट्र की सेवा हेतु समर्पित करने की भी प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती वर्ष है। यह एक ऐसा अवसर है जो देश के लिये गर्व और प्रेरणा देने वाला है। सरदार पटेल का ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ का संदेश आज भी प्रासंगिक है।

Tags: Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunIron Man Sardar Vallabhbhai PatelNewsUttarakhand.
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

Next Post

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ली देहरादून शहर के मोबिलिटी प्लान से सम्बन्धित एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण की बैठक

Next Post
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ली देहरादून शहर के मोबिलिटी प्लान से सम्बन्धित एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण की बैठक

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ली देहरादून शहर के मोबिलिटी प्लान से सम्बन्धित एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.