Friday, April 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

मुख्यमंत्री धामी ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का संकल्पित, स्वास्थ्य सचिव को किया निर्देशित 

Mintwire by Mintwire
16/10/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन में बाहरी व्यक्ति को काम देने का प्रस्ताव खारिज

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को जन भावना के अनुरूप सुनिश्चित करने हेतु समयबद्ध कार्यवाही करने के लिए स्वास्थ्य सचिव को निर्देशित किया है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा 30 बेड के सी.एच.सी. को 50 बेड के एस.डी.एच. में बदलने की घोषणा की गई है तथा इसके शासनादेश की कार्यवाही शासन स्तर पर गतिमान है। सरकार जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

इस संबंध में महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने जानकारी दी है कि सीएचसी चौखुटिया में वर्तमान में 30 बेड का अस्पताल संचालित है तथा चिकित्सालय में प्रतिदिन 150 से 200 की ओ०पी०डी० रहती है इसके साथ ही प्रतिमाह 30 से 35 गर्भवती महिलाओं के प्रसव महिला चिकित्साधिकारी द्वारा कराये जा रहे हैं एवं वर्तमान में चिकित्सालय में 07 चिकित्सक कार्यरत हैं जिसमें 03 महिला एवं 04 पुरूष चिकित्सक हैं जिसमें डेन्टल चिकित्सक भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु सप्ताह में 03 दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल जिसमें फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं बाल रोग विशेषज्ञ शामिल हैं को जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा एवं उप जिला चिकित्सालय रानीखेत से भेज दिया गया है जो कि निरन्तर अपनी सेवाएं सी०एच०सी० चौखुटिया में दे रहे हैं तथा चिकित्सालय में सभी सुविधाएं जैसे एक्स-रे, अल्ट्रासाउन्ड, डेन्टल केयर एवं 108 एम्बुलैंस की सुविधा उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि सरकार के सौजन्य से चन्दन डायग्नोस्टिक द्वारा प्रतिदिन लगभग 70 से 80 डायग्नोस्टिक परीक्षण निःशुल्क प्रदान किये जा रहे हैं।

Tags: ChaukhutiyaChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunHealth SecretaryHealth ServicesNewsUttarakhand.
Previous Post

2047 तक विकसित उत्तराखण्ड राज्य बनेगा उत्तराखंड, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश

Next Post

करनदीप के लापता होने पर मुख्यमंत्री धामी ने जताई चिंता, पिताजी से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहायता और सहयोग का दिलाया भरोसा

Next Post
करनदीप के लापता होने पर मुख्यमंत्री धामी ने जताई चिंता, पिताजी से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहायता और सहयोग का दिलाया भरोसा

करनदीप के लापता होने पर मुख्यमंत्री धामी ने जताई चिंता, पिताजी से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहायता और सहयोग का दिलाया भरोसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.