Friday, April 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा था गलत इस्तेमाल, खाद्य आपूर्ति विभाग ने ठोका 4600 का जुर्माना

Mintwire by Mintwire
13/03/2026
in ब्लॉग
0

पौड़ी: जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की प्रवर्तन टीमों ने विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया. इस दौरान गैस एजेंसियों, प्रतिष्ठानों और पेट्रोल पंपों की जांच की गई.
कई स्थानों पर हुआ औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजिका और अन्य अभिलेखों की गहन जांच की गई. अनियमितता मिलने पर संबंधित एजेंसियों को कड़ी चेतावनी भी दी गई.

इन क्षेत्रों में की गई जांच

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में श्रीनगर, दुगड्डा, खोलचौरी, थलीसैंण नगर, सतपुली और पाबौ क्षेत्रों में संचालित गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान एजेंसी संचालकों को स्टॉक और वितरण से जुड़े अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए.

घरेलू सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान पाबौ क्षेत्र में संचालित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाना पाया गया. इस पर विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4600 रुपये का अर्थदंड लगाया.

अनियमितता मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है. सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं. अनियमितता पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार, राकेश पंत, सचिन भट्ट, रविन्द्र कुमार, हेमेन्द्र कुमार और केसी बौंठियाल सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे.

Tags: Pauri GarhwalUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

एसएसबी फायरिंग रेंज के पास जंगल में लगी आग, फायर सर्विस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

Next Post

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर में उमड़ी भीड़, 106 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

Next Post

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर में उमड़ी भीड़, 106 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.