Saturday, April 11, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

पौड़ी गढ़वाल में बेटियों के लिए खुशखबरी, HPV टीकाकरण अभियान शुरू, हर ब्लॉक में तैनात होंगे रेडियोलॉजिस्ट और महिला डॉक्टर

Mintwire by Mintwire
01/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

पौड़ी गढ़वाल: प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल श्रीनगर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाना सरकार की बड़ी प्राथमिकता है. इस मौके पर मंत्री ने अत्याधुनिक सुविधाओं वाली हाई-टेक एंबुलेंस को अस्पताल को समर्पित किया और अस्पताल परिसर में तीन करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला पार्किंग बनाने की घोषणा भी की.

मंत्री ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में नि:शुल्क चलाया जा रहा है. इसके तहत उत्तराखंड में करीब 1 लाख 22 हजार बेटियों को 90 दिनों के अभियान में एचपीवी का टीका लगाया जाएगा. इसके लिए पूरे प्रदेश में 155 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि यह अभियान बेटियों की सुरक्षा के लिए एक ऐतिहासिक कदम है. कार्यक्रम में टीका लगवाने आई बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए.

3 करोड़ की लागत से बनेगी पार्किंग

उन्होंने बताया कि बेस अस्पताल श्रीनगर में रोजाना एक हजार से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आते हैं. मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए तीन करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग बनाई जाएगी. साथ ही जिले में विधायक निधि से अब तक सात एंबुलेंस दी जा चुकी हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं बेहतर हुई हैं. डॉक्टरों और स्टाफ के लिए डैम कॉलोनी में 400 नाली जमीन पर आवास भी बनाए जाएंगे. मेडिकल कॉलेज को करीब 30 करोड़ रुपये की धनराशि भी दी जा चुकी है.

महिला डॉक्टर होंगी तैनात

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 95 विकासखंडों में जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट और तकनीशियन तैनात किए जाएंगे. हर ब्लॉक अस्पताल में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इससे गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. साथ ही हर ब्लॉक में महिला डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी, जिससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिल सके.

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनीता रावत, डॉ. विमल गुंसाई, डॉ. दीपा हटवाल और अन्य अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे.

Tags: UttarakhandUttarakhand news
Previous Post

ईरान में मची तबाही का उत्तराखंड तक असर, कई लोग फंसे

Next Post

कोटद्वार पुलिस को बड़ी सफलता, 3 हज़ार रुपये के इनामी फरार आरोपी को बिजनौर से दबोचा

Next Post

कोटद्वार पुलिस को बड़ी सफलता, 3 हज़ार रुपये के इनामी फरार आरोपी को बिजनौर से दबोचा

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.