Saturday, April 11, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

कितने हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, excise duty कट होने का पड़ा असर?

Mintwire by Mintwire
29/03/2026
in देश
0

सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में कटौती किए जाने के बाद भी देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. तेल विपणन कंपनियों ने अभी तक दाम घटाने का फैसला नहीं लिया है, जिसके चलते सभी प्रमुख शहरों में ईंधन पुराने रेट पर ही बिक रहा है. हालांकि, इस बीच नायरा एनर्जी ने अपने स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है.

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इसके अलावा अन्य सरकारी और निजी कंपनियों ने फिलहाल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. ऐसे में आम उपभोक्ताओं को फिलहाल किसी राहत का लाभ नहीं मिल पाया है.

कितनी है पेट्रोल की कीमत

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में यह 103.54 रुपये प्रति लीटर है. बेंगलुरु में पेट्रोल 102.96 रुपये, हैदराबाद में 107.46 रुपये और चेन्नई में 101.23 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, भुवनेश्वर में 100.94 रुपये, गुरुग्राम में 95.36 रुपये, नोएडा में 94.74 रुपये और लखनऊ में 94.69 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है. पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.16 रुपये प्रति लीटर है, जबकि कोहिमा में इसकी कीमत 97.70 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है.

डीजल का रेट

डीजल के दाम भी लगभग स्थिर बने हुए हैं. लखनऊ और नोएडा में डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में इसकी कीमत 90.03 रुपये, बेंगलुरु में 90.99 रुपये, कोलकाता में 92.02 रुपये और चेन्नई में 92.39 रुपये प्रति लीटर है. हैदराबाद में डीजल 95.70 रुपये और भुवनेश्वर में 92.69 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. पोर्ट ब्लेयर में डीजल का रेट 78.05 रुपये प्रति लीटर है, जो सबसे कम है.

यह दरें जियो-बीपी, एचपीसीएल, इंडियन ऑयल और बीपीसीएल के पेट्रोल पंपों पर लागू हैं, जबकि नायरा एनर्जी के पंपों पर उपभोक्ताओं को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है. इसके अलावा, हाल ही में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. वहीं, कॉमर्शियल डीजल की कीमत में 22 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था.

सरकार ने excise duty कट की

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये की कटौती की है. इसके बाद डीजल पर टैक्स शून्य हो गया है, जबकि पेट्रोल पर 3 रुपये प्रति लीटर टैक्स रह गया है. इसके बावजूद आम जनता को अभी तक ईंधन की कीमतों में कोई राहत नहीं मिल पाई है.

Tags: petrol diesel
Previous Post

दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे उद्घाटन के करीब, लेकिन सुविधाएं अधूरी

Next Post

देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया बल, शहर से त्यूनी तक अस्पतालों में 34 कार्मिक तैनात

Next Post

देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया बल, शहर से त्यूनी तक अस्पतालों में 34 कार्मिक तैनात

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.