Saturday, April 11, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

I am sorry…रवीना टंडन ने यामी गौतम से मांगी माफी, ऐसा क्या हुआ?

Mintwire by Mintwire
29/03/2026
in देश
0

5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुई Dhurandhar ने दुनियाभर के दर्शकों को खूब प्रभावित किया है. अब इस रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर स्पाई-एक्शन थ्रिलर को एक नई फैन भी मिल गई हैं, और वो हैं सीनियर एक्ट्रेस Raveena Tandon. हाल ही में एक Zoom Spotlight पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान रवीना टंडन ने बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्होंने तुरंत Yami Gautam को फोन किया और उनसे माफी मांगी. रवीना फिल्म से इतनी प्रभावित थीं कि उन्होंने यामी के पति और फिल्म के निर्देशक Aditya Dhar की जमकर तारीफ की.

रवीना ने कहा, “मैंने धुरंधर देखी और यामी को कॉल करके कहा कि मुझे माफ कर दो. मैं तुम्हारे पति की बहुत बड़ी फैन बन गई हूं. अब मुझे अपना अटेंशन तुम्हारे पति के साथ शेयर करना पड़ेगा. उन्होंने वही वापस ला दिया है जो फिल्मों में कहीं खो गया था. Pushpa, KGF और Dhurandhar जैसी फिल्मों के बाद ऑडियंस को सैटिस्फैक्शन मिला है. हीरो फिर से हीरो जैसा दिखने लगा है.” इसी बातचीत में जब रवीना को बताया गया कि Ranveer Singh खुद को उनका बहुत बड़ा फैन मानते हैं.

आदित्य धर को बताया जीनियस

उन्होंने हंसते हुए कहा, “जब वो 10 साल के थे, तब मुझे एक सॉन्ग में देखने आए थे. मुझे धुरंधर में रणवीर बहुत पसंद आए. आदित्य धर जीनियस हैं, सच में माइंड ब्लोइंग. संजय और अक्षय कमाल थे. सारा बहुत शानदार थीं. राकेश बेदी सर और गौरव गेरा भी बेहतरीन थे.”धुरंधर की कहानी कराची के लियारी इलाके की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में कंधार प्लेन हाईजैक, 2001 संसद हमला और 26/11 मुंबई हमलों जैसे बड़े जियो-पॉलिटिकल इवेंट्स को दिखाया गया है. इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसे जियो स्टूडियोज़ और B62 स्टूडियोज़ के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है.

सीक्वल भी आने वाला है जल्द

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना,संजय दत्त,आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 890 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1400 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है. फिल्म का सीक्वल Dhurandhar – The Revenge 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा. खास बात यह है कि दूसरा पार्ट हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम—कुल 5 भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा.

Tags: Entertainment
Previous Post

नौकरियां खा जाएगा AI, हमारा क्या होगा… Microsoft इंडिया के अध्यक्ष ने दिया सबसे बड़े डर का जवाब

Next Post

असम: कांग्रेस नेता भूपेन बोरा वापस लेंगे इस्तीफा, क्यों लिया था पार्टी छोड़ने का फ़ैसला

Next Post

असम: कांग्रेस नेता भूपेन बोरा वापस लेंगे इस्तीफा, क्यों लिया था पार्टी छोड़ने का फ़ैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.