Monday, April 13, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

अधिकारियों को उत्तराखंड में मिलेगा वित्तीय साक्षरता बढ़ाने का प्रशिक्षण

Mintwire by Mintwire
07/11/2025
in उत्तराखंड
0
अधिकारियों को उत्तराखंड में मिलेगा वित्तीय साक्षरता बढ़ाने का प्रशिक्षण

देहरादून : उत्तराखण्ड में वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ बनाने तथा लेखांकन पद्धतियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता पर एक कार्यशाला का आयोजन महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उत्तराखण्ड कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (C&AG) द्वारा राज्य सरकार के लेखों की गुणवत्ता में सुधार हेतु नियमित सेमिनारों एवं कार्यशालाओं के माध्यम से आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDOs), कोषागार अधिकारियों तथा बजट प्रभारी अधिकारियों को संवेदनशील और प्रशिक्षित करने पर विशेष बल दिया गया है। राज्य सरकार के समन्वय से आयोजित ये पहल संस्थागत क्षमता निर्माण तथा वित्तीय प्रबंधन के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

इसी क्रम में, महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उत्तराखण्ड कार्यालय द्वारा श्री जयंत सिन्हा, उप नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सरकारी लेखे) के मार्गदर्शन में यह कार्यशाला 7 नवम्बर, 2025 को प्रातः 10:00 बजे, नैनीताल क्लब, नैनीताल के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला मोहम्मद परवेज़ आलम, महालेखाकार, श्री लोकेश दताल, वरिष्ठ उपमहालेखाकार , श्री एस. सी. ममगैंन, उपमहालेखाकार तथा कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में संपन्न होगी। इस अवसर पर राज्य प्रशासन, पुलिस, वन, न्यायपालिका, लोक निर्माण विभाग तथा नैनीताल जनपद प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी भी सहभागी होंगे। उनकी उपस्थिति विभागों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ कर राज्य में वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगी।

यह कार्यशाला सरकारी अधिकारियों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने, संस्थागत क्षमता निर्माण को प्रोत्साहित करने तथा लेखा प्रणाली में अधिक सटीकता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। यह पहल उत्तराखण्ड राज्य में सुदृढ़ वित्तीय शासन और राजकोषीय अनुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags: Comptroller and Auditor GeneralDehradunFinancial ManagementForestJudiciaryLokesh DatalMohammad Parvez AlamNainital)NewspolicePublic Works DepartmentS. C. MamgainSenior Deputy Accountant GeneralState AdministrationState GovernmentUttarakhand.
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने यहाँ के लिए दी 16.95 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Next Post

भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर खिलाड़ियों को खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी शुभकामनाएं

Next Post
भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर खिलाड़ियों को खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी शुभकामनाएं

भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर खिलाड़ियों को खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.