Friday, April 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री धामी करेंगे बिहार में दो सभाओं को संबोधित

Mintwire by Mintwire
28/10/2025
in उत्तराखंड
0
दीपावली पर हाई अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी सभी स्वास्थ्य सेवाएँ

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह चुनावी जनसभा मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की जा रही हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नेतृत्व ने जिन प्रमुख नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है, उसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हैं। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समेत अपने कई निर्णयों के लिए सीएम धामी सुर्खियों में रहे हैं। धामी बिहार चुनाव में अभी तक गोरियाकोठी वारसलीगंज सिवान जैसे विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए प्रचार कर चुके हैं। उन्हें सुनने के लिए लोग काफी उत्साहित दिखे।

अब 30 अक्टूबर को एक बार फिर सीएम धामी बिहार की दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी ने सीएम धामी का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार-30 अक्टूबर को सीएम धामी पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट पर पटना हवाई अड्डे से निजी विमान से कल्याणपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। महात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड, कल्याणपुर स्थित सभा स्थल पर बारह बजकर पांच मिनट पर प्रस्तावित जनसभा में सीएम धामी भाग लेंगे। इसके बाद, वह इसी दिन अपराह्न एक बजकर पचपन मिनट पर महावीर रामेश्वर इंटर काॅलेज, सोनवर्षा, हरसिद्धि में आयोजित जनसभा में भाग लेंगे।

Tags: BiharBihar Assembly electionsChief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunelection public meetingGoriyakothiHarsiddhi AssemblyKalyanpurMotihariNewsUniform Civil CodeUttarakhand.Warsaliganj Siwan
Previous Post

राष्ट्रपति की प्रस्तावित दून यात्रा को लेकर सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक, राष्ट्रपति उद्यान सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

Next Post

बिल्डर की दादागिरी पर डीएम सविन बंसल का डंडा, हथियार जब्त शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड

Next Post
बिल्डर की दादागिरी पर डीएम सविन बंसल का डंडा, हथियार जब्त शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड

बिल्डर की दादागिरी पर डीएम सविन बंसल का डंडा, हथियार जब्त शस्त्र लाइसेंस सस्पेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.