Saturday, April 11, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

पौड़ी गढ़वाल जनता मिलन: पेयजल, मुआवजा और निर्माण शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश

Mintwire by Mintwire
02/03/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने विभिन्न शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी प्रकरणों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर समाधान किया जाए और आगामी सोमवार को प्रत्येक शिकायत पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए.

पेयजल, राशन और आर्थिक तंगी की शिकायत पर जांच के निर्देश

जनता मिलन में तहसील पौड़ी के ग्राम नौली निवासी राकेश सिंह ने पेयजल आपूर्ति बाधित होने, राशन न मिलने और आर्थिक तंगी की शिकायत दर्ज कराई. इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी पौड़ी को राजस्व कर्मियों से स्थलीय जांच कराने के निर्देश दिए. साथ ही खाद्य एवं पूर्ति विभाग को उज्ज्वला गैस योजना और राशन वितरण की स्थिति स्पष्ट कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.

खेल मैदान विस्तार मामले में त्वरित परीक्षण

ग्राम बौंसरी निवासी सुरेशचन्द्र बड़थ्वाल द्वारा ल्वाली के निकट डडुवादेवी क्षेत्र में निर्माणाधीन खेल मैदान के विस्तारीकरण से जुड़ी शिकायत पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए.

राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के मुआवजे पर मार्गदर्शन

नांदलस्यूं बैंग्वाड़ी निवासी ऊषा देवी ने राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के अंतर्गत अपने तिमंजिला आवासीय भवन के कम आकलित मुआवजे को लेकर शिकायत रखी. प्रशासन ने अवगत कराया कि भारत सरकार से मुआवजे की धनराशि का अवार्ड पारित हो चुका है तथा आपत्ति की स्थिति में अपर आयुक्त स्तर पर मध्यस्थता का प्रावधान है. मुख्य विकास अधिकारी ने एसएलएओ कार्यालय को फरियादी को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग देने के निर्देश दिए.

इंडोर बैडमिंटन हॉल की फर्श गुणवत्ता पर संयुक्त निरीक्षण

गढ़वाल बैडमिंटन एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट राजेन्द्र सिंह बंगारी ने कण्डोलिया स्थित इंडोर बैडमिंटन हॉल में बनाए जा रहे लकड़ी के फर्श की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई. इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और खेल विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करने और आवश्यकता पड़ने पर तकनीकी परीक्षण कराने के निर्देश दिए.

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग अभिनव रावत, ईओ नगर पालिका परिषद पौड़ी संजय कुमार, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल और अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Tags: Devbhoomi UttarakhandUttarakhandUttarakhand KotdwarUttarakhand news
Previous Post

उत्तराखंड बनेगा एप्पल स्टेट, सेब का टर्नओवर 2 हजार करोड़ तक पहुंचाने का टारगेट

Next Post

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लगभग ढेड़ किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लगभग ढेड़ किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.