Saturday, April 11, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

उत्तर भारत में तूफान और बारिश का अलर्ट: 9 राज्यों में मौसम खराब, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना

Mintwire by Mintwire
05/04/2026
in उत्तराखंड, देश, मौसम, राज्य
0

देश की राजधानी में 8 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना है . 6 अप्रैल को मौसम कुछ हद तक साफ रहेगा, और तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है . इसके बाद 7 और 8 अप्रैल को आंशिक बादल, बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें लौट सकती हैं .

किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है . मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे घर से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और तेज हवाओं व बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर रहें .

उत्तर प्रदेश और बिहार मौसम

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, जालौन, हमीरपुर, हरदोई और कानपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है .

बिहार के पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गया, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है .
राजस्थान में चलेगी तेज हवाएं

राजस्थान में 6 से 8 अप्रैल तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी है . 6 अप्रैल को जयपुर और भरतपुर संभागों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है, जबकि अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा .

6 अप्रैल से नया और प्रबल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और शेखावाटी में तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा), बारिश और ओले गिरने की आशंका है . 7 अप्रैल को यह प्रभाव चरम पर होगा, जब जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में तीव्र आंधी-तूफान, तेज हवाएं (50-60 किमी/घंटा), मध्यम से भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है . 8 अप्रैल को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, और बाकी इलाके शुष्क रहेंगे .

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में 7 और 8 अप्रैल को चार से पांच जिलों में ओलावृष्टि की आशंका है . चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है . इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है . पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 10 अप्रैल तक बनी रहने की उम्मीद है .
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट

6-7 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे . 8-9 अप्रैल को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है . भारी बारिश से संवेदनशील जगहों पर बाढ़, भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं हो सकती हैं . 10-11 अप्रैल को कुछ इलाकों में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है, जबकि 12-15 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहेगा .

पश्चिम बंगाल के मौसम का हाल

पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में 6-8 अप्रैल के दौरान गरज के साथ बारिश हो सकती है . दक्षिण बंगाल में गर्म और उमस भरा मौसम जारी रहने की संभावना है . उत्तर बंगाल के जिलों में दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूच बिहार में बारिश की तीव्रता अधिक रहेगी . तेज हवा, गर्जना और ओलावृष्टि के साथ कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन की संभावना है .

मध्य भारत और हरियाणा-पंजाब

भोपाल, सतना, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, मोरेना, निवाड़ी और बैतूल में भारी बारिश का अलर्ट है . 20-30 किमी/घंटा की गति से तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी है .

हरियाणा और पंजाब के यमुना नगर, अंबाला, करनाल, सोनीपत, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और चंडीगढ़, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर में तेज हवाओं और आंधी-तूफान की संभावना है . बिजली गिरने की भी चेतावनी है .

उत्तराखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट

उत्तराखंड में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है . नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश की चेतावनी है .

तमिलनाडु और पुडुचेरी का मौसम

तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ मौसम बदल सकता है . कोयंबटूर, नीलगिरी, इरोड और थेनी जिलों में पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है . उत्तरी जिलों में तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि दक्षिणी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहेगा .

Tags: 6 april weatherbreaking weather newsIndia Weather NewsUP Weather Updateuttarakhand weatherweather update today
Previous Post

9 साल की बच्ची ने किया कमाल! अपने वजन से 3 गुना ज्यादा उठाकर सबको किया हैरान

Next Post

देहरादून में कालाबाजारी पर सख्ती, डोईवाला और विकासनगर में 9 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Next Post

देहरादून में कालाबाजारी पर सख्ती, डोईवाला और विकासनगर में 9 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.