Wednesday, April 8, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सामने दिखेगी उत्तराखंड की झांकी

Mintwire by Mintwire
29/10/2025
in उत्तराखंड
0
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सामने दिखेगी उत्तराखंड की झांकी

देहरादून : लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आगामी 31 अक्टूबर को होने वाली परेड में उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ प्रदर्शित की जाएगी। इस झांकी के माध्यम से देवभूमि उत्तराखण्ड के आध्यात्मिक और प्राकृतिक वैभव के साथ ही संस्कृति और प्रगति के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया जाएगा। एकता दिवस के इस मुख्य समारोह में आयोजित परेड के दौरान राज्य के लोक कलाकार उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

सूचना विभाग, उत्तराखण्ड के महानिदेशक  बंशीधर तिवारी ने यह बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित राष्ट्रीय स्तर के मुख्य समारोह में उत्तराखण्ड को प्रतिभाग करने का गौरव मिला है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार की विशेषज्ञ समिति द्वारा कई दौर के विचार-विमर्श और परीक्षण के बाद देश के चुनिंदा आठ राज्यों के साथ ही उत्तराखण्ड की झांकी का अंतिम रूप से चयन किया गया। आठ तत्त्वों की समरसता और एकता की भावना का प्रतीक राज्य की झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ में उत्तराखण्ड के दिव्य धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि के साथ ही सतत व समग्र विकास के प्रति प्रगतिशील दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया जाएगा।

उत्तराखण्ड राज्य की झांकी के नोडल अधिकारी एवं सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक  के.एस. चौहान के निर्देशन में झांकी का निर्माण कराया जा रहा है l चौहान ने बताया कि झांकी तथा कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एकता परेड में राज्य के लोक कलाकारों का चौदह सदस्यीय दल उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति देगा। उन्होंने बताया कि राज्य की टीम द्वारा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख बुधवार को आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में सफलतापूर्वक प्रतिभाग किया गया।

Tags: DehradunDevbhoomi UttarakhandGujaratInformation DepartmentIron Man Sardar Vallabhbhai PatelNewsNodal Officer and Joint Director of Information Department K.S. ChauhanUttarakhand Director General Banshidhar TiwariUttarakhand.
Previous Post

चाईल्ड फ्रेेडली संरचना व विशेषज्ञ शिक्षक सुविधाओं से शिक्षा की अलख जगाता; जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेसिव केयर सेंटर 

Next Post

15 नवंबर को पूरे उत्तराखंड में भूकंप पर मॉक ड्रिल, सभी 13 जिलों में एकसाथ होगा अभ्यास

Next Post
15 नवंबर को पूरे उत्तराखंड में भूकंप पर मॉक ड्रिल, सभी 13 जिलों में एकसाथ होगा अभ्यास

15 नवंबर को पूरे उत्तराखंड में भूकंप पर मॉक ड्रिल, सभी 13 जिलों में एकसाथ होगा अभ्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.