Saturday, April 11, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

बागेश्वर में कांपी धरती, सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके

Mintwire by Mintwire
05/04/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, कई राज्यों तक हिली धरती — जानें पूरी जानकारी !


उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह झटका सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई.

जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के पास जमीन के भीतर लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. झटके हल्के होने के कारण अधिकांश लोगों को इसका ज्यादा एहसास नहीं हुआ और जनजीवन सामान्य बना रहा.

मामूली थे झटके

जिला मुख्यालय के साथ-साथ गरुड़, कपकोट और कांडा क्षेत्रों में भी स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही. कहीं से भी अफरा-तफरी या घबराहट की खबर सामने नहीं आई. स्थानीय लोगों ने बताया कि झटके इतने मामूली थे कि कई लोगों को इसका पता ही नहीं चल पाया.

भूकंप की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में आ गया. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सभी संवेदनशील इलाकों और तहसील मुख्यालयों से तुरंत संपर्क किया गया, ताकि किसी भी संभावित नुकसान की जानकारी ली जा सके.

जान-माल का नहीं हुआ नुकसान

अधिकारियों के अनुसार, अब तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान, भवनों में दरार या किसी अन्य प्रकार की क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है.

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के हल्के भूकंप सामान्य भूकंपीय गतिविधियों का हिस्सा होते हैं. हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में भूकंप को लेकर सतर्कता बनाए रखना जरूरी है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें.

Tags: bageshwar earthquakeEarthquakeearthquake news
Previous Post

पिक्चर अभी बाकी है… राघव चड्ढा ने फिर दिया AAP को करारा जवाब

Next Post

कोटद्वार पुलिस की मुस्तैदी से लापता महिला सकुशल बरामद, परिजनों से कराया मिलन

Next Post

कोटद्वार पुलिस की मुस्तैदी से लापता महिला सकुशल बरामद, परिजनों से कराया मिलन

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.