Friday, April 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

8 साल का इंतज़ार हुआ पूरा, रश्मिका–विजय बने हमसफर… सामने आईं तस्वीरें

Mintwire by Mintwire
26/02/2026
in देश
0

फैंस जिस दिन का पिछले 8 सालों से बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे. आखिरकार वो दिन आ ही गया. साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ी Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda अब ऑफिशियली शादीशुदा हो चुके हैं. दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा और पिछले वीकेंड ही इसे कंफर्म किया था. आज 26 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे. उदयपुर में पारंपरिक तेलुगु हिंदू रीति-रिवाज़ों के साथ दोनों ने सात फेरे लिए. यह शादी पूरी तरह विजय की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती नजर आई.

उदयपुर में पारंपरिक शादी और कोडवा रस्म

शादी के बाद शाम को दुल्हन रश्मिका की जड़ों को सम्मान देते हुए एक खास कोडवा सेरेमनी भी रखी गई. जिसने इस शादी को और भी खास बना दिया. सूत्रों के मुताबिक. इस सेरेमनी में रश्मिका पहाड़ से नीचे उतरते हुए एंट्री लेने वाली थीं. जो बेहद भावुक और यादगार पल बन गया. इस खूबसूरत एंट्री ने वहां मौजूद हर किसी का दिल छू लिया.

पैपराजी को बांटी गई मिठाइयां, काजू कतली पर रश्मिका की फोटो

शादी के बाद जब कपल बाहर आया. तो पैपराजी के बीच मिठाइयां बांटी गईं. खास बात यह रही कि काजू कतली के डिब्बों पर दुल्हन रश्मिका की फोटो लगी हुई थी. जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यह छोटा सा लेकिन बेहद प्यारा जेस्चर फैंस को काफी पसंद आया.

Virosh Premiere League से शुरू हुई प्री-वेडिंग सेरेमनी

रश्मिका और विजय की प्री-वेडिंग सेरेमनीज़ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहीं. इस हफ्ते की शुरुआत एक खास क्रिकेट मैच से हुई. जिसे नाम दिया गया Virosh Premiere League. इसके बाद 24 फरवरी को कपल ने अपनी शानदार संगीत सेरेमनी होस्ट की.

संगीत नाइट, डांस, गिफ्ट और यादें

संगीत सेरेमनी में विजय के दोस्तों ने उनके सुपरहिट गानों पर परफॉर्म किया. वहीं विजय की मां ने अपनी होने वाली बहू रश्मिका को पारिवारिक विरासत के कंगन गिफ्ट किए. इस इमोशनल पल ने सभी का दिल जीत लिया. खबरों के मुताबिक. इसी रात दोनों ने अपनी पहली फिल्म Geetha Govindam के सुपरहिट गाने Inkem Inkem Inkem Kaavaale पर साथ में डांस भी किया. डेकोर में सालों से छुपाकर रखी गई उनकी अनदेखी तस्वीरें लगाई गई थीं. जो उनके प्यार की कहानी बयां कर रही थीं.

हल्दी और मेहंदी, हर रस्म बनी खास

25 फरवरी की सुबह हल्दी सेरेमनी हुई. जिसकी झलक कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की. पीले और गुलाबी फूलों की सजावट. ‘Vijay’ और ‘Rushie’ लिखे पेपर फ्लावर्स. गुलाब की पंखुड़ियों से सजा स्टेज और बीच में दूल्हा-दुल्हन के लिए रखी दो कुर्सियां. सब कुछ किसी फेयरीटेल जैसा लग रहा था. सबसे क्यूट एलिमेंट रहा एक पोस्टर. जिसमें रश्मिका की डॉग Aura और विजय के डॉग Storm को सनग्लास पहनकर कार में घूमते दिखाया गया. इसके बाद शाम को मेहंदी सेरेमनी हुई और फिर तड़के सुबह सपनों जैसी शादी.

फैंस के नाम डेडिकेट The Wedding of VIROSH

अपनी शादी की पुष्टि करते हुए और फैंस को खास सम्मान देते हुए. दोनों ने अपनी यूनियन को “The Wedding of VIROSH” नाम दिया. उन्होंने कहा कि फैंस ने उन्हें जो प्यार दिया और जो नाम दिया. वही उनकी पहचान बन गया. इसलिए उन्होंने अपने इस खास रिश्ते को भी फैंस के नाम समर्पित किया.

कौन-कौन हुआ शादी में शामिल?

इस इंटीमेट लेकिन ग्रैंड वेडिंग में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ कई सेलेब्स भी शामिल हुए. जिनमें डायरेक्टर Sandeep Reddy Vanga. अभिनेता राहुल रविंद्रन. एक्ट्रेस ईशा रेब्बा. कॉमेडियन Zakir Khan और स्टाइलिस्ट श्राव्या वर्मा शामिल थे.

हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद अब नवविवाहित कपल हैदराबाद लौटेगा. जहां रश्मिका और विजय अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के लिए एक भव्य रिसेप्शन होस्ट करेंगे.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिज़ाज, ऊंचाई वाले इलाक़ों में बर्फबारी के आसार

Previous Post

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले,1.10 लाख करोड़ होगा बजट का साइज़, लिए कई अहम फैसले

Next Post

बेटे की थी चाह…दिल्ली ने पति ने प्रेग्नेंट पत्नी और तीन बेटियों को उतार डाला मौत के घाट, गला रेतकर फरार

Next Post

बेटे की थी चाह...दिल्ली ने पति ने प्रेग्नेंट पत्नी और तीन बेटियों को उतार डाला मौत के घाट, गला रेतकर फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.