Saturday, April 11, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आज से सफर महंगा, ढाई गुना तक बढ़ा टैक्स

Mintwire by Mintwire
01/04/2026
in उत्तराखंड, देश
0

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से गुजर रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर आज से सफर महंगा हो गया है. बीती आधी रात से नई टोल दरें लागू कर दी गई हैं, जिसके बाद यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक शुल्क देना पड़ रहा है.

सबसे ज्यादा असर छुटमलपुर के चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर देखने को मिल रहा है, जहां टोल दरों में ढाई गुना तक की बढ़ोतरी की गई है. नई दरों के अनुसार अब कार चालकों को 35 रुपये की जगह 85 रुपये चुकाने होंगे. वहीं हल्के व्यावसायिक वाहनों के लिए टोल 55 से बढ़ाकर 145 रुपये कर दिया गया है.

बस और ट्रक चालकों के लिए कितना बढ़ा

बस और ट्रक चालकों को अब 115 रुपये के बजाय 300 रुपये देने होंगे. थ्री एक्सल वाहनों के लिए टोल 130 से बढ़ाकर 330 रुपये कर दिया गया है, जबकि भारी वाहनों के लिए यह 185 से बढ़कर 475 रुपये और अत्यधिक भारी वाहनों के लिए 220 से बढ़कर 575 रुपये हो गया है.

अगर कोई वाहन 24 घंटे के भीतर वापसी करता है, तो उसे रियायती दरों पर शुल्क देना होगा. इस स्थिति में कार के लिए 135 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहन के लिए 215 रुपये, बस और ट्रक के लिए 455 रुपये तय किए गए हैं. थ्री एक्सल वाहनों के लिए 490 रुपये, भारी वाहनों के लिए 710 रुपये और अत्यधिक भारी वाहनों के लिए 865 रुपये चुकाने होंगे.

मासिक पास की दरों में भी बढ़ोतरी

मासिक पास की दरों में भी बढ़ोतरी की गई है. कार के लिए मासिक पास 2980 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहनों के लिए 4810 रुपये, बस और ट्रक के लिए 10075 रुपये, थ्री एक्सल वाहनों के लिए 10990 रुपये, भारी वाहनों के लिए 15800 रुपये और अत्यधिक भारी वाहनों के लिए 19230 रुपये निर्धारित किए गए हैं.

वहीं गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे के कोलकी कलां टोल प्लाजा पर भी टोल दरों में 10 से 40 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. नई दरों के अनुसार कार के लिए टोल 175 से बढ़ाकर 185 रुपये, हल्के वाहनों के लिए 265 से 275 रुपये और बस-ट्रक के लिए 525 से 550 रुपये कर दिया गया है.

भारी वाहनों के लिए बढ़ा शुल्क

भारी वाहनों के लिए यह शुल्क 830 से बढ़ाकर 865 रुपये और अत्यधिक भारी वाहनों के लिए 1055 से बढ़ाकर 1095 रुपये कर दिया गया है. 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर कार के लिए 275 रुपये, हल्के वाहनों के लिए 415 रुपये, बस-ट्रक के लिए 825 रुपये, भारी वाहनों के लिए 1295 रुपये और अत्यधिक भारी वाहनों के लिए 1645 रुपये तय किए गए हैं.

मासिक पास के लिए भी नई दरें लागू की गई हैं, जिनमें कार के लिए 6095 रुपये, हल्के वाहनों के लिए 9200 रुपये, बस-ट्रक के लिए 18290 रुपये, भारी वाहनों के लिए 28825 रुपये और अत्यधिक भारी वाहनों के लिए 36585 रुपये शामिल हैं.

कुल मिलाकर टोल दरों में इस बढ़ोतरी से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर सीधा असर पड़ेगा, जिससे यात्रा खर्च में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है.

Tags: UttarakhandUttarakhand news
Previous Post

पहाड़ों में घूमना- फिरना होगा महंगा, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम

Next Post

देहरादून में गैस कालाबाजारी पर एक्शन… 16 सिलेंडर जब्त, DM की QRT टीम अलर्ट

Next Post

देहरादून में गैस कालाबाजारी पर एक्शन... 16 सिलेंडर जब्त, DM की QRT टीम अलर्ट

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.