Wednesday, April 8, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

मसूरी में पेट्रोल-डीजल से भरा ट्रक गहरी खाई में गिरा, मचा हड़कंप

Mintwire by Mintwire
18/10/2025
in उत्तराखंड
0
मसूरी में पेट्रोल-डीजल से भरा ट्रक गहरी खाई में गिरा, मचा हड़कंप

मसूरी: केम्पटी फॉल के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पेट्रोल और डीजल से भरा एक ट्रक पेट्रोल पंप के ठीक सामने अचानक गहरी खाई में गिर गया. खाई में गिरते ही ट्रक के टैंक फट गए और डीजल-पेट्रोल का तीव्र रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में आग लगने का खतरा गहरा गया. घटना सुबह के समय की है, जब देहरादून से आ रहा ट्रक, जो पेट्रोल और डीजल से पूरी तरह भरा हुआ था, केम्पटी स्थित पेट्रोल पंप पर आपूर्ति के लिए रुका था. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने ट्रक को हैंड ब्रेक लगाकर खड़ा किया और पंप की ओर चला गया. लेकिन कुछ ही पलों में ट्रक धीरे-धीरे पीछे की ओर खिसकता हुआ खाई में जा गिरा. खाई में गिरने से ट्रक के ईंधन टैंक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और पेट्रोल-डीजल तेजी से बहने लगा. पूरे इलाके में पेट्रोल की गंध फैल गई .रिसाव इतना अधिक था कि पेट्रोल/डीजल की धारा सड़क की ओर बहने लगी. घटना की सूचना मिलते ही केम्पटी पुलिस और मसूरी फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को चारों ओर से घेर लिया. फायर सर्विस अधिकारियों ने आग की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की.

फायर सर्विस और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए रिसते हुए ट्रक से पेट्रोल और डीजल को एक अन्य खाली टैंकर में स्थानांतरित करना शुरू किया गया. इसके लिए विशेष पाइप का उपयोग किया गया, ताकि किसी भी चिंगारी या घर्षण से आग न लगे. फायर ऑफिसर धीरज तडियाल ने बताया कि दीपावली के समय पर पेट्रोल और डीजल से भरा ट्रक गिरना खतरा भरा है. पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक में तकनीकी खामी हो सकती है. पुलिस तकनीकी टीम की सहायता से पूरे मामले की जांच कर रही है.

Tags: Big AccidentDieselFire Officer Dheeraj TadiyalFire ServiceKempty FallsLocal AdministrationMussoorieNewsPetrolPetrol PumpUttarakhand.
Previous Post

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, शिमला बाईपास रोड पर अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व परिषद में नव-चयनित  सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व परिषद में नव-चयनित  सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व परिषद में नव-चयनित  सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.