Friday, April 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

2047 तक विकसित उत्तराखण्ड राज्य बनेगा उत्तराखंड, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश

Mintwire by Mintwire
16/10/2025
in उत्तराखंड
0
2047 तक विकसित उत्तराखण्ड राज्य बनेगा उत्तराखंड, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए निर्देश

देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में 2047 तक विकसित उत्तराखण्ड राज्य बनाने के लिए सीपीपीजीजी (सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एण्ड गुड गवर्नेस) और सेतु (स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर एम्पावररिंग एण्ड ट्रांसफॉर्मिग ) से संबंधित अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेतु आयोग के सदस्यों ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से इस संबंध में की गई प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।

मुख्य सचिव ने सीपीपीजीजी और सेतु आयोग से संबंधित अधिकारियों को विकसित उत्तराखण्ड बनाए जाने की दिशा में निर्धारित किए गए विभिन्न आयामों के मानक और इंडिकेटर्स तय करने के निर्देश दिए। साथ ही इन बेंचमार्क और इंडीकेटर्स को संबंधित विभागीय सचिवों से साझा करते हुए इस संबंध में प्राप्त होने वाले सुझावों को भी प्लान मे शामिल करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि प्लान में स्थानीय निकायों और पंचायतो को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा जनसंख्या के डाटा को भी शामिल करें। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों और विशेषज्ञों के फील्ड के अनुभवों और सुझावों को भी इंडीकेटर में शामिल करें तथा निर्धारित टाइमलाइन के अनुरूप कार्यो की प्रगति को पूर्ण करें।

इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव डॉ. आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नियोजन श्रीधर बाबू अद्दांकी, निदेशक सेतु आयोग मनोज पंत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Chief Secretary Anand BardhanCPPGGDehradunDirector Bridge Commission Manoj PantNewsPrincipal Secretary Dr. R. Meenakshi SundaramSecretary Planning Sridhar Babu AddankiUttarakhand.
Previous Post

धामी सरकार की सख्त कार्रवाई जारी,त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 180 किलो पनीर नष्ट

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का संकल्पित, स्वास्थ्य सचिव को किया निर्देशित 

Next Post
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन में बाहरी व्यक्ति को काम देने का प्रस्ताव खारिज

मुख्यमंत्री धामी ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का संकल्पित, स्वास्थ्य सचिव को किया निर्देशित 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.