Friday, April 10, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

क्या कर दिया भाई… वीडियो बना रहा था दोस्त, युवक ने खुद को मारी गोली मार कर ली आत्महत्या

Mintwire by Mintwire
17/03/2026
in देश, राज्य
0

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के समय उसका दोस्त मोबाइल से वीडियो बना रहा था और उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि युवक ऐसा कदम उठा लेगा.

वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पिस्टल में मैगजीन लगा रहा है. वीडियो बना रहा व्यक्ति उसे मैगजीन लगाने का तरीका बता रहा था और कहता है, “बटन दबाओ, यह अंदर चली जाएगी.”

मैगजीन लगाने के बाद युवक पिस्टल को कॉक करता है. तभी कैमरे के पीछे मौजूद व्यक्ति उसे चेतावनी देते हुए कहता है, “चला मत देना, भाई.”

कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराया, फिर दबा दिया ट्रिगर

कुछ ही सेकंड बाद युवक पिस्टल को अपने सीने के बाईं ओर लगाता है. वह एक बार कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराता है और अचानक ट्रिगर दबा देता है. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ता है और सीने से खून बहने लगता है.

यह देखकर वीडियो बना रहा व्यक्ति घबरा जाता है और चिल्लाते हुए कहता है, “भाई, क्या कर दिया तूने?”

अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नहीं बच सकी जान

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है. घटना न्यू अशोक नगर इलाके में हुई. गोली लगने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

दोस्त की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस पिस्टल से गोली चली, वह वीडियो बना रहे व्यक्ति की लाइसेंसी पिस्टल थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया.

Tags: crime news hindidelhi news
Previous Post

उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में भी असर

Next Post

जंग के बीच गैस के दाम छू रहे आसमान, लेकिन सोने की कीमत पर क्यों नहीं पड़ रहा असर, जानिए क्या है असली वजह?

Next Post

जंग के बीच गैस के दाम छू रहे आसमान, लेकिन सोने की कीमत पर क्यों नहीं पड़ रहा असर, जानिए क्या है असली वजह?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.