Wednesday, April 8, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

देहरादून में स्टार्टअप से जुड़े युवाओं, सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने पीएम मोदी से किया संवाद, साझा किए अपने-अपने अनुभव

Mintwire by Mintwire
10/11/2025
in उत्तराखंड
0
देहरादून में स्टार्टअप से जुड़े युवाओं, सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने पीएम मोदी से किया संवाद, साझा किए अपने-अपने अनुभव

देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित FRI परिसर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखण्ड की विकास यात्रा को साकार करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों से संवाद किया। यह संवाद राज्य की 25 वर्षों की प्रगति और आम नागरिकों की भूमिका को रेखांकित करने वाला सशक्त मंच सिद्ध हुआ।

संवाद में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ, युवा नवाचारक, पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़े उद्यमी तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल रहे। इन प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार राज्य सरकार की योजनाओं, बेहतर संपर्क एवं बुनियादी ढाँचे और नवाचार को प्रोत्साहन ने उनके जीवन और आजीविका को परिवर्तित किया।

प्रधानमंत्री ने प्रतिभागियों को उत्तराखण्ड की नई पहचान “आत्मनिर्भर, सशक्त और सतत राज्य” का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन उद्यमियों, युवाओं और ग्रामीण महिलाओं की सफलता की कहानियाँ विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में प्रेरक सिद्ध होंगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य की प्रगति लोगों की भागीदारी, सामुदायिक नेतृत्व और नवाचार की भावना से प्रेरित है। यह संवाद “विकसित उत्तराखण्ड” की दिशा में जनसहभागिता आधारित विकास मॉडल की झलक प्रस्तुत करता है।

Tags: DehradunFRINewsPrime Minister Narendra ModiSilver JubileeUttarakhand State EstablishmentUttarakhand.
Previous Post

मसूरी में रजत जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देर रात तक थिरके लोग

Next Post

देहरादून राज्य स्थापना दिवस पर रहा जाम से मुक्त,लच्छीवाला टोल प्लाजा निशुल्क,आमजन को मिली बड़ी राहत

Next Post
देहरादून राज्य स्थापना दिवस पर रहा जाम से मुक्त,लच्छीवाला टोल प्लाजा निशुल्क,आमजन को मिली बड़ी राहत

देहरादून राज्य स्थापना दिवस पर रहा जाम से मुक्त,लच्छीवाला टोल प्लाजा निशुल्क,आमजन को मिली बड़ी राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.