Saturday, August 1, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

बागेश्ववर में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत,आपदा राहत और विकास कार्य समय पर हों पूरे

Mintwire by Mintwire
15/10/2025
in उत्तराखंड
0
बागेश्ववर में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत,आपदा राहत और विकास कार्य समय पर हों पूरे

बागेश्वर : कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जिला कार्यालय सभागार में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं आपदाग्रस्त क्षेत्रों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों प्राथमिकता और समयबद्धता से कार्य पूर्ण करने के साथ सरकारी धन के शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी कार्य का प्रस्ताव बनाने पर विभाग स्वयं उसकी मॉनिटरिंग करे। उन्होंने साफ किया कि यदि कोई कार्य समय पर पूर्ण नहीं होते हैं, तो यह विभाग की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जनता के प्रति अपनी जवाबदेही दोहराते हुए कहा कि किसी भी कार्य को लंबित न रखा जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

विकास कार्यों के संबंध में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिशासी अभियंता जल निगम को मंडलसेरा पंपिंग योजना के साथ ही तरमोली पम्पिंग योजना को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलों व अन्य कार्यों को भी समय से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपदा के कार्य उन्हीं जगहों पर हों, जहाँ वास्तविक रूप में आपदा आई हो, और अधिकारियों को जनहित के कार्यों को नजरअंदाज न करने की हिदायत दी। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने को कहा।

बैठक में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रभा गढ़िया, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, डीएफओ आदित्य रत्न, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags: BageshwarCabinet Minister Saurabh BahugunaDisasterDistrict BJP President Prabha GadhiyaDistrict Magistrate Ashish BhatganiDistrict Panchayat President Shobha AryaFormer Cabinet Minister Balwant Singh BhauryalMLA Parvati DasMunicipal President Suresh KhetwalNewsUttarakhand.
Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखे फोड़ने का समय सुबह 6-7 और रात को 8-10 बजे तक किया सीमित 

Next Post

पांच दिवसीय सहकारिता मेले में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया प्रतिभाग,24 काश्तकारों को मिले 30 लाख के ब्याज रहित ऋण

Next Post
पांच दिवसीय सहकारिता मेले में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया प्रतिभाग,24 काश्तकारों को मिले 30 लाख के ब्याज रहित ऋण

पांच दिवसीय सहकारिता मेले में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया प्रतिभाग,24 काश्तकारों को मिले 30 लाख के ब्याज रहित ऋण

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.