• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पांच दिवसीय सहकारिता मेले में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया प्रतिभाग,24 काश्तकारों को मिले 30 लाख के ब्याज रहित ऋण

Mintwire by Mintwire
15/10/2025
in उत्तराखंड
0
पांच दिवसीय सहकारिता मेले में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया प्रतिभाग,24 काश्तकारों को मिले 30 लाख के ब्याज रहित ऋण

बागेश्वर : पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नुमाइशखेत में आयोजित पांच दिवसीय सहकारिता मेले में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने 24 काश्तकारों को 30 लाख के व्याज रहित ऋण व बहुदेशीय प्राथमिक सहकारी समिति आरे व बागेश्वर को माइक्रो एटीएम प्रदान किए। वहीं इस दौरान उन्होंने सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगितों में प्रथम आने वाले बच्चों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किए।

सहकारिता मेले को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये मेले जहां सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करते हैं वहीं स्थानीय उत्पादकों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं को स्थानीय स्तर बाजार उपलब्ध कराते हैं। आज हमारे मिलेटस मडुवा झंगोरा, कीवी की डिमांड दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में है ये हमारी बडी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि स्टॉलों के निरीक्षण करते हुए मातृशक्ति द्वारा उन्हें जानकारी दी गयी कि सरकार की योजनाएं उन तक पहुंच रही हैं इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना की और धन्यवाद किया। कहा कि सरकार योजना बना सकती है लेकिन धरातल तक पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है। जिसे यहां के प्रशासन ने बखूबी निभाया है।

उन्होंने बताया कि वज्यूला की दो महिलाओं ने सरकार की गोट वैली योजना का लाभ लिया जिससे उनको पहले साल 70 हजार की आमदनी हुई। वे आत्मनिर्भर हो रहे हैं उनका परिवार सशक्त हो रहा है। सरकार द्वारा चाहे कृषि का क्षेत्र हो, बागवानी का क्षेत्र हो पशुपालन का क्षेत्र हो, मत्स्य पालन का क्षेत्र हो, चाहे वो कॉपरेटिव की योजनाएं हो लोगों को आत्मनिर्भर, सशक्त बनाने और स्वरोजगार देने के लिए बहुत सी योजनाओं चलाई जा रही है।

उन्होंने सभी को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के साथ ही सभी से स्वदेशी अपनाने की भी अपील की। तभी स्थानीय उत्पादकों को बल मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इसके साथ ही नशे की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने नशे के खिलाफ भी अभियान चलाने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा दैनिक जीवन में मानकों के प्रयोग को बढावा देने, मानकीकृत व प्रमाणीकृत सामान खरीदने गुणवतापूर्ण उत्पादों और सेवाओं की मांग करने और लोगों को भी जागरूक करने की शपथ दिलायी।

सहकारिता मेले में विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों, स्टॉल लगाए गए हैं जिनके माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी व उत्पाद विक्रय किए जा रहे हैं वहीं स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस दौरान बागेश्वर विधायक पार्वती दास, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौंर्याल, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी सहित स्थानीय जनता मौजूद रही।

Tags: Animal Husbandry Minister Saurabh BahugunaBageshwarBageshwar MLA Parvati DasChief Development Officer RC TiwariCooperative FairExhibition FarmFormer Cabinet Minister Balwant Singh BhaunryalMunicipality President Suresh KhetwalNewsUttarakhand.
Previous Post

बागेश्ववर में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत,आपदा राहत और विकास कार्य समय पर हों पूरे

Next Post

कोटद्वार में निर्माणाधीन अस्पताल का अपर सचिव डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने किया निरीक्षण

Next Post
कोटद्वार में निर्माणाधीन अस्पताल का अपर सचिव डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने किया निरीक्षण

कोटद्वार में निर्माणाधीन अस्पताल का अपर सचिव डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने किया निरीक्षण

Please login to join discussion

Recent Posts

  • PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन, वडनगर-वाराणसी से निकलेंगी ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्राएं 16/09/2026
  • मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत चिंतित, सऊदी अरब की संप्रभुता पर हमलों की निंदा 16/09/2026
  • लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा 16/09/2026
  • शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’ 16/09/2026
  • ₹11 का प्रोडक्ट, ₹325 MRP! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर तुकाराम मुंढे ने उठाए सवाल 16/09/2026
  • रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप 16/09/2026
  • विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर! दिल्ली-UP_उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 16/09/2026
  • उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों की बनेगी सूची 16/09/2026
  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire