• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

रजत उत्सव के अवसर पर आयोजित किए गए विभिन्न समारोह व आयोजनों से संबंधित फीडबैक, सुझावों और अनुभवों का डॉक्यूमेंटेशन करें: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Mintwire by Mintwire
11/11/2025
in उत्तराखंड
0
रजत उत्सव के अवसर पर आयोजित किए गए विभिन्न समारोह व आयोजनों से संबंधित फीडबैक, सुझावों और अनुभवों का डॉक्यूमेंटेशन करें: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुझाए गए प्रमुख बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई हेतु मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान अधिकारियों के साथ अगले 25 वर्षों में उत्तराखण्ड के लक्ष्यों और उसके अनुरूप रोडमैप बनाने, रजत जयंती व उसके उपलक्ष्य में नवंबर माह में आयोजित किए गए विभिन्न आयोजनों व कार्यक्रमों यथा प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, युवा सम्मेलन, सांस्कृतिक उत्सव, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन इत्यादि में सामने आए अनुभव, फीडबैक और सुझावों को साझा किया गया।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को उक्त अवधि के सुझावों, प्रयासों और अनुभवों का डॉक्यूमेंटेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सचिव, प्रोटोकॉल को उक्त सभी सुझावों को संकलित करते हुए उसकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए ताकि राज्य के समेकित विकास एवं नीति निर्माण में उन बिंदुओं को शामिल किया जा सके।

गौर है कि प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड को Spiritual Capital Of The Word के रूप में स्थापित करते हुए उसे ग्लोबल नेटवर्क से जोड़ने, उत्तराखण्ड के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में योग केंद्र, आयुर्वेदिक केंद्र, नेचुरोपैथी संस्थान, होम स्टे इत्यादि से युक्त एक समग्र पैकेज तैयार करने, हर वाइब्रेंट विलेज को पर्यटन केंद्र बनाने के लिए होम स्टे, स्थानीय भोजन व संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया है।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड के स्थानीय मेलों और पर्वों को विश्व मानचित्र पर लाने के लिए One District One Festival जैसा अभियान चलाने, राज्य के पहाड़ी जनपदों को हार्टिकल्चर हब बनाने पर फोकस करने, ब्लू बेरी, कीवी, हर्बल, मेडिसिनल प्लांट जैसी भविष्य की खेती तथा फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प, ऑर्गेनिक प्रोडक्ट इन सबके लिए MSME को नए सिरे से सशक्त बनाने पर बल दिया है।

प्रधानमंत्री ने तीर्थाटन, बारहमासी पर्यटन, ईको टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाओं को और व्यापक व प्रबंधनीय तरीके से संपादित करने, राज्य को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में बनाने हेतु पांच से सात बड़े डेस्टिनेशन तैयार करके उन्हें विकसित करने की बात कही है।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड के GI टैग प्राप्त कृषि उत्पादों को देश के घर-घर तक पहुंचाने और हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के तहत लोकल उत्पादों को ग्लोबल मार्केट में पहुंचाने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने का आह्वान किया है।

इस अवसर प्रमुख सचिव  आर. के. सुधांशु, एल. एल. फैनई व आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव  अमित सिन्हा सहित सचिव व अपर सचिव उपस्थित थे।

Tags: Chief Secretary Anand BardhanDehradunL. l. Fanai and R. Meenakshi SundaramNewsPrime Minister Narendra ModiPrincipal Secretary R. Of. SudhanshuSilver Jubilee CelebrationsSpecial Principal Secretary to Amit SinhaUttarakhand State EstablishmentUttarakhand.
Previous Post

दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, सीमाओं पर निगरानी रखने के दिए निर्देश

Next Post

मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री धामी से LIC के वरिष्ठ अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट 

Next Post
मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री धामी से LIC के वरिष्ठ अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट 

मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री धामी से LIC के वरिष्ठ अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट 

Please login to join discussion

Recent Posts

  • Asian Games 2026 Day 2: भारत की शानदार शुरुआत, शूटिंग में 2 सिल्वर; क्रिकेट फाइनल में पहुंचा, हॉकी में 19-0 की जीत 20/09/2026
  • उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट का पैसा, सीएम धामी की बड़ी घोषणा 20/09/2026
  • मुंबई में तेज रफ्तार BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत, एक गंभीर 20/09/2026
  • Weather Alert: 20 सितंबर को 21 राज्यों में बारिश-आंधी का दावा, लेकिन IMD के ताजा अपडेट में यूपी-उत्तराखंड के लिए कोई चेतावनी नहीं 20/09/2026
  • संभल में पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका, परिवारों ने लगाया हत्या का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 19/09/2026
  • जनगणना 2027: पौड़ी में कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना 19/09/2026
  • DUSU Election Result 2026: यश डबास बने अध्यक्ष, ABVP ने जीती 3 सीटें… दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष 19/09/2026
  • एकेश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बहुउद्देशीय शिविर, 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण 19/09/2026
  • कोटद्वार में MSME योजनाओं पर सेमिनार, उद्यमियों को वित्तीय मदद और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी 19/09/2026
  • दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या की; आरोपी हिरासत में 19/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire