• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य 10 हजार, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य 75 हजार तक कर सकेंगे व्यय

Mintwire by Mintwire
11/11/2025
in उत्तराखंड
0
उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य 10 हजार, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य 75 हजार तक कर सकेंगे व्यय

देहरादून : उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी पंचायत उपचुनावों को लेकर उम्मीदवारों के खर्च की सीमा निर्धारित कर दी है। आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, ग्राम पंचायत सदस्य अधिकतम 10 हजार रुपये, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य 75 हजार रुपये, जबकि जिला पंचायत सदस्य 2 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे।

निर्वाचन आयोग ने जारी किए दिशा-निर्देश

प्रदेश में पंचायतों की खाली सीटों पर उपचुनाव की तारीख घोषित होते ही राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) और जिला पंचायत राज अधिकारियों (DPRO) के साथ बैठक कर चुनाव व्यय और अन्य प्रक्रियाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक श्रेणी के लिए खर्च सीमा स्पष्ट रूप से तय की गई है।

नामांकन पत्रों की फीस में भी अंतर

आयोग ने विभिन्न पदों और वर्गों के उम्मीदवारों के लिए नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य (फीस) भी निर्धारित किया है। सामान्य वर्ग के ग्राम पंचायत सदस्य उम्मीदवारों को ₹150 और अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग व महिला उम्मीदवारों को ₹75 शुल्क देना होगा। ग्राम प्रधान पद के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹300 और अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को ₹150 शुल्क देना होगा।

पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव पर जोर

आयोग ने सभी जिलों को निर्देशित किया है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निर्धारित खर्च सीमा के भीतर हो। चुनाव खर्च की निगरानी के लिए संबंधित ब्लॉक और जिला स्तर पर विशेष टीमें गठित की जा रही हैं।

Tags: Area PanchayatDehradunDistrict PanchayatGram Panchayat memberNewsPanchayat by-electionsState Election CommissionState Election Commissioner Sushil KumarUttarakhand.Village head
Previous Post

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Next Post

मुख्यमंत्री धामी से महिला विश्व कप विजेता क्रिकेटर स्नेह राणा ने की शिष्टाचार भेंट

Next Post
मुख्यमंत्री धामी से महिला विश्व कप विजेता क्रिकेटर स्नेह राणा ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री धामी से महिला विश्व कप विजेता क्रिकेटर स्नेह राणा ने की शिष्टाचार भेंट

Please login to join discussion

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire