Saturday, April 11, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

सुशीला तिवारी हॉस्पिटल को मिली बम से उड़ाने धमकी…MBBS, MD, MS की सभी क्लासेज बंद

Mintwire by Mintwire
24/02/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

उत्तराखंड के हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है. यह ईमेल कॉलेज के प्रिंसिपल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया. इसके बाद तुरंत एहतियात के तौर पर एमबीबीएस, एमडी और एमएस की सभी कक्षाएं बंद कर दी गईं.

ईमेल मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी. हॉस्टल, लैब, लाइब्रेरी और मुख्य भवन की बारीकी से तलाशी ली जा रही है.

क्लास हुईं रद्द

कॉलेज प्रशासन ने छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को सबसे जरूरी बताते हुए कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक कोई भी क्लास नहीं होगी. छात्रों को बिना जरूरत कॉलेज परिसर में न आने की सलाह दी गई है.

कॉलेज में मचा हड़कंप

धमकी भरे ईमेल के बाद कॉलेज में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई. पुलिस की साइबर सेल टीम ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए आईपी एड्रेस ट्रैक कर रही है. शुरुआती जांच में इसे शरारत या डर फैलाने की कोशिश माना जा रहा है, लेकिन प्रशासन पूरी सावधानी बरत रहा है.

अदालतों को भी मिली थी धमकी

इससे 5 दिन पहले 19 फरवरी को उत्तराखंड की छह अदालतों, जिनमें नैनीताल हाईकोर्ट और देहरादून, नैनीताल, चंपावत, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा की जिला अदालतें शामिल हैं को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

Tags: haldwani bomb threathaldwani newshaldwani news hindihaldwani sushila tiwari hospitalsushila tieari hospital bomb threat
Previous Post

AI इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रदर्शन करने के लिए उदय भानु चिब पर एक्शन, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Next Post

पहले राहुल गांधी से मुलाकात, अब इमरान प्रतापगढ़ी के साथ इफ़्तार… कोटद्वार के मोहम्मद दीपक की वीडियो फिर वायरल

Next Post

पहले राहुल गांधी से मुलाकात, अब इमरान प्रतापगढ़ी के साथ इफ़्तार... कोटद्वार के मोहम्मद दीपक की वीडियो फिर वायरल

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.