Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

पौड़ी में बालिका जन्मोत्सव का आयोजन… नवजात बेटियों का किया गया स्वागत

Mintwire by Mintwire
16/03/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

पौड़ी: बाल विकास परियोजना कोट के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना का संदेश भी दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद संदीप रावत और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रगतिशील मंच की अध्यक्ष शशि उपस्थित रहीं.

अतिथियों का किया गया स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई. इसके बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू चमोली ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने उपस्थित महिलाओं और अभिभावकों को बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्य और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी.

योजनाओं की दी जानकारी

इस दौरान सुपरवाइजर सीता देवी ने विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि बालिकाओं के बेहतर पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है. कार्यक्रम में दो नवजात बालिकाओं सारिया और बानी का जन्मोत्सव खुशी के साथ मनाया गया. इस मौके पर एक महिला को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया, जबकि नकोट कीर्तन मंडली ने भजन-कीर्तन के माध्यम से कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग दिया.

बेटियों को समान अवसर देने पर जोर

मुख्य अतिथि ने विभाग द्वारा बालिकाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि समाज में बेटियों को आगे बढ़ाने और उन्हें समान अवसर देने की जिम्मेदारी हम सभी की है. वहीं प्रगतिशील मंच की अध्यक्ष ने भी विभाग के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का सकारात्मक संदेश देते हैं.

Tags: Pauri GarhwalUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

किराये की स्कूटी लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार… पौड़ी पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

Next Post

जनता की शिकायतों पर प्रशासन की सख्ती, डीएम के जनता मिलन में सुनी गईं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

Next Post

जनता की शिकायतों पर प्रशासन की सख्ती, डीएम के जनता मिलन में सुनी गईं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.