• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

जनता की शिकायतों पर प्रशासन की सख्ती, डीएम के जनता मिलन में सुनी गईं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

Mintwire by Mintwire
16/03/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

पौड़ी: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी एक दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं.

जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का समाधान मौके पर ही कराया. वहीं जिन शिकायतों का तुरंत समाधान संभव नहीं था, उनमें संबंधित विभागों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. डीएम ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

पहले की शिकायतों पर विभागों ने दी कार्रवाई की रिपोर्ट

जनता मिलन में पहले से लंबित मामलों पर भी विभागों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. वार्ड संख्या 09 पौड़ी निवासी लक्ष्मी देवी ने जल संस्थान के अधिक बिल की शिकायत की थी. विभाग ने बताया कि बकाया राशि को किश्तों में जमा कराने पर सहमति बन गई है.

ग्राम जखेटी निवासी राकेश सिंह की पेयजल आपूर्ति बाधित होने की समस्या पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन पानी की आपूर्ति बहाल कर दी. वहीं यमकेश्वर क्षेत्र के देवराना गांव निवासी कृष्ण कुमार कण्डवाल की आपदा से क्षतिग्रस्त दीवार और रास्ते के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव ग्रामसभा की बैठक में पारित कर आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है.

बिजली और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर भी कार्रवाई

सुरेन्द्र सिंह कठैत और अनिकेत की बिजली पोल लगाने की मांग पर विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोल स्थापित कर दिए. वहीं कोटद्वार के फतेहपुर निवासी श्याम सिंह, तलसारी निवासी सतीश चन्द्र और ज्योति रावत द्वारा कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस विभाग ने आवश्यक कदम उठाए.

मजदूरों के भुगतान और सार्वजनिक सुविधाओं पर डीएम का निर्देश

बीरोंखाल क्षेत्र के थापला गांव निवासी राजेश सिंह रावत ने गोदिया पाइपलाइन निर्माण कार्य का भुगतान न मिलने की शिकायत की. इस पर जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को ठेकेदार और श्रमिकों के बीच बैठक कर जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए.

पोखड़ा निवासी पुष्कर जोशी ने कृष्ण मोहन चौक के पास बने सार्वजनिक शौचालय में पानी की व्यवस्था कराने की मांग की. इस पर डीएम ने जल संस्थान को तुरंत जल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

अवैध कब्जे और बिजली कनेक्शन की समस्याओं पर भी निर्देश

सिमखेत पौड़ी निवासी सरोजनी देवी ने अपने खेत पर अवैध कब्जे की कोशिश की शिकायत दर्ज कराई. जिलाधिकारी ने इस मामले में उपजिलाधिकारी को राजस्व टीम भेजकर जल्द सीमांकन कराने के निर्देश दिए.

वहीं ग्राम कण्डारा निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उनका घर बिजली लाइन से करीब 85 मीटर दूर है, जिससे कनेक्शन लेने में दिक्कत हो रही है. इस पर डीएम ने विद्युत विभाग को एक सप्ताह के भीतर स्थिति का निरीक्षण कर पोल लगाकर समस्या का समाधान करने को कहा.

कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

जनता मिलन कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिवमोहन शुक्ला, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश स्याना, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने और जिला पंचायतराज अधिकारी जितेन्द्र कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

Tags: Pauri GarhwalUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

पौड़ी में बालिका जन्मोत्सव का आयोजन… नवजात बेटियों का किया गया स्वागत

Next Post

चारधाम यात्रा से पहले सरकार का बड़ा फैसला: रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलिंडर की होगी सप्लाई

Next Post

चारधाम यात्रा से पहले सरकार का बड़ा फैसला: रोजाना 2650 कमर्शियल LPG सिलिंडर की होगी सप्लाई

Please login to join discussion

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire