पौड़ी गढ़वाल में खेल विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिले के प्रतिभाशाली बालक एवं बालिकाएं 10 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
इन स्पोर्ट्स कॉलेजों में मिलेगा प्रवेश
जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर सिंह रावत ने बताया कि
- महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, शूटिंग, जिम्नास्टिक्स और तैराकी (केवल बालक वर्ग) उपलब्ध हैं.
- हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज में फुटबॉल, बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में प्रवेश मिलेगा.
- बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और बॉक्सिंग के लिए सीटें उपलब्ध हैं.

आयु और योग्यता क्या होनी चाहिए
कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 11 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- जन्मतिथि: 1 जुलाई 2013 से 1 जुलाई 2015 के बीच
- कक्षा 5 उत्तीर्ण होना अनिवार्य
- केवल एक खेल में आवेदन किया जा सकता है
- अभ्यर्थी उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए
अधिक जानकारी कहां से मिलेगी
अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी जिला क्रीड़ा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.


