दिल्ली केबुराड़ी इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक किराए के फ्लैट में एक युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच जारी है.
मृतकों की पहचान26 वर्षीय निखिल और26 वर्षीय शिवांगिनी के रूप में हुई है.
कैसे सामने आया मामला?
पुलिस के मुताबिक, घटना का पता उस समय चला जब शिवांगिनी की छोटी बहन, जो एक स्कूल में शिक्षिका हैं, दोपहर करीब3:30 बजे काम से घर लौटीं. उन्होंने फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद पाया. काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने मकान मालिक को सूचना दी.
इसके बाद दरवाजा खोला गया तो कमरे के अंदर निखिल और शिवांगिनी मृत अवस्था में मिले. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
रिश्ता खत्म करने के लिए बुलाया था घर?
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शिवांगिनी ने कथित तौर पर निखिल को अपने किराए के फ्लैट पर बुलाया था ताकि वह करीबछह महीने पुराने रिश्ते को खत्म कर सके. बताया जा रहा है कि बेरोजगारी को लेकर दोनों के बीच मतभेद चल रहे थे. हालांकि, पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है.
कौन थे निखिल और शिवांगिनी?
जांच के अनुसार,शिवांगिनी उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली थीं और दिल्ली मेंनेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) में कार्यरत थीं. वह अपनी छोटी बहन के साथ बुराड़ी स्थित किराए के फ्लैट में रहती थीं.
वहीं,निखिल हरियाणा के सोनीपत जिले के पिनाना गांव का निवासी था. वह पहलेदिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) में संविदा कर्मचारी के तौर पर काम कर चुका था और फिलहाल बेरोजगार था. पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पिछले6 से 8 महीनों से प्रेम संबंध था.
पुलिस क्या कह रही है?
उत्तर दिल्ली के डीसीपीराजा बांठिया ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार दोपहर किराए के मकान में एक युवक और युवती के शव मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. शुरुआती जांच में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, लेकिन घटना के पीछे की सटीक वजह का अभी पता नहीं चल सका है.
डीसीपी के अनुसार, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
परिवार को भेजा था आखिरी मैसेज
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले निखिल ने अपने परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक संदेश भेजा था, जिसमें उसने अपनी परेशानियों का जिक्र किया था. इसके साथ उसने अपनीलाइव लोकेशन भी साझा की थी.
निखिल की बहन ने पुलिस को इस संदेश की जानकारी दी, जिसके बाद इसे जांच का हिस्सा बनाया गया.
मौके से क्या मिला?
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने फ्लैट से एकपिस्तौल औरदो खाली कारतूस बरामद किए हैं. दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है. घटना की वास्तविक वजह और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.


