Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

‘CJP प्रोटेस्ट से वायरल हुए अभिन्नव बिष्ट का इंस्टाग्राम अकाउंट वापस. खुशी में बोले- ‘आप सबकी वजह से हुआ

Mintwire by Mintwire
28/07/2026
in एजुकेशन, देश
0
‘CJP प्रोटेस्ट से वायरल हुए अभिन्नव बिष्ट का इंस्टाग्राम अकाउंट वापस. खुशी में बोले- ‘आप सबकी वजह से हुआ

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान अपने मजेदार वीडियो से सोशल मीडिया पर छा गए कंटेंट क्रिएटर अभिन्नव बिष्ट का इंस्टाग्राम अकाउंट आखिरकार बहाल हो गया है. पिछले सप्ताह Meta की ओर से उनका अकाउंट अचानक सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने नया अकाउंट बनाकर फैंस से सपोर्ट की अपील की थी. अब उनका पुराना अकाउंट वापस मिल गया है.

वायरल वीडियो के बाद सस्पेंड हुआ था अकाउंट

अभिन्नव बिष्ट CJP आंदोलन के दौरान बनाए गए अपने छोटे और मजेदार वीडियो की वजह से रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे. उनके कई वीडियो करोड़ों बार देखे गए, जबकि एक वीडियो ने 16 करोड़ (160 मिलियन) से ज्यादा व्यूज हासिल किए. इसी के कुछ समय बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया, जिससे उनके फॉलोअर्स भी हैरान रह गए.

फैंस से मांगी थी मदद

अकाउंट सस्पेंड होने के बाद अभिन्नव ने नया इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाया और लोगों से अपना पुराना अकाउंट वापस दिलाने में मदद की अपील की. बड़ी संख्या में फैंस ने सोशल मीडिया पर Meta से उनका अकाउंट बहाल करने की मांग की और नए अकाउंट को भी फॉलो किया.

वीडियो शेयर कर जताई खुशी

अकाउंट वापस मिलने के बाद अभिन्नव ने एक वीडियो शेयर कर फैंस का धन्यवाद किया. इस वीडियो को भी 1.4 करोड़ (14 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

वीडियो में उन्होंने कहा, “मेरा अकाउंट आखिरकार वापस आ गया है. आप लोग मेरे चेहरे से समझ ही रहे होंगे कि मैं पूरी रात सोया नहीं हूं. कल रात से नींद नहीं आई. आज जाकर सोऊंगा. जिन्होंने मेरे लिए दुआ की और विश किया, उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद. आप लोगों की वजह से ही मेरा अकाउंट वापस आया है. I love you all.”

सोशल मीडिया पर आई बधाइयों की बाढ़

अकाउंट बहाल होने के बाद फॉलोअर्स ने कमेंट सेक्शन में उन्हें जमकर बधाई दी.

एक यूजर ने लिखा, “ऐसे ही आगे बढ़ते रहो भाई. अच्छे और बुरे हर वक्त साथ हैं.”

दूसरे यूजर ने लिखा, “ये तो हमारी भी पर्सनल जीत जैसी लग रही है.”

एक अन्य ने लिखा, “बहुत खुशी की बात है.” वहीं कई लोगों ने “Finally bro का comeback हो गया” जैसे कमेंट किए.

तेजी से बढ़ी लोकप्रियता

CJP आंदोलन के दौरान अभिन्नव बिष्ट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. नीट पेपर लीक के विरोध में चल रहे प्रदर्शन से जुड़े उनके कंटेंट ने उन्हें कम समय में बड़ी पहचान दिलाई. फिलहाल इंस्टाग्राम पर उनके करीब 7.47 लाख (747K) फॉलोअर्स हैं.

देशभर में चर्चा में रहा CJP आंदोलन

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक को लेकर शुरू हुआ CJP का छात्र आंदोलन देश के सबसे बड़े युवा आंदोलनों में शामिल रहा. आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, जिसके बाद जंतर-मंतर पर चल रहा धरना समाप्त कर दिया गया.





Tags: Abhinav BishtAbhinav Bisht InstagramCJP Protestcockroach janta partyContent Creatordelhi newsIndia NewsInstagram Account RestoredInstagram NewsJantar Mantar ProtestMetaNEET ProtestSocial Media NewsViral Creatorviral video
Previous Post

‘वॉशरूम जाने के लिए भी लेनी पड़ती थी परमिशन’… नौकरी से निकाले जाने के बाद महिला IT इंजीनियर पहुंची थाने

Next Post

कंगना रनौत ने CJP आंदोलन पर साधा निशाना. बोलीं- ‘जैसा करोगे, वैसा भरोगे’

Next Post
कंगना रनौत ने CJP आंदोलन पर साधा निशाना. बोलीं- ‘जैसा करोगे, वैसा भरोगे’

कंगना रनौत ने CJP आंदोलन पर साधा निशाना. बोलीं- 'जैसा करोगे, वैसा भरोगे'

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.