• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पौड़ी में युवाओं को मिलेगा रोजगार और स्टार्टअप का नया मंच, सभी कॉलेजों में होंगे उद्यमिता जागरूकता सत्र

Mintwire by Mintwire
04/08/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
पौड़ी में युवाओं को मिलेगा रोजगार और स्टार्टअप का नया मंच, सभी कॉलेजों में होंगे उद्यमिता जागरूकता सत्र

जनपद के युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगारपरक बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है. जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, श्रीनगर में उद्योग विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय उद्यमिता एवं स्वरोजगार जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि जनपद के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में इसी तरह के जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को रोजगार, स्टार्टअप और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके.

रोजगार के साथ उद्यमिता पर रहेगा फोकस

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें निजी क्षेत्र, स्टार्टअप, स्वरोजगार और उद्यमिता जैसे सभी करियर विकल्पों से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और कौशल प्रशिक्षण मिलने पर युवा न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकेंगे.

शिक्षण संस्थानों में बेहतर सुविधाओं पर जोर

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, पेयजल और शौचालय जैसी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है. साथ ही सभी उच्च शिक्षण संस्थानों की आवश्यकताओं के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर शिक्षा के साथ कौशल विकास और रोजगारपरक प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा.

सरकारी योजनाओं और स्टार्टअप की मिली जानकारी

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, स्टार्टअप, बैंक ऋण, सब्सिडी, परियोजना निर्माण, कौशल विकास और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. विद्यार्थियों को पर्यटन, होमस्टे, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, डिजिटल उद्यम और स्थानीय संसाधनों पर आधारित व्यवसायों की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया.

युवाओं से संवाद, प्लेसमेंट बढ़ाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने पॉलिटेक्निक संस्थान का निरीक्षण कर प्लेसमेंट व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों से समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के लिए अधिक से अधिक रोजगार और प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उद्यमिता, स्टार्टअप और स्वरोजगार से जुड़े सवाल पूछे.

Tags: Entrepreneurship WorkshopGovernment Polytechnic SrinagarNABARDPauri NewsSelf EmploymentSkill DevelopmentStartup UttarakhandSwati S BhadauriaUttarakhand newsYouth Employment
Previous Post

नीलकंठ यात्रा मार्ग पर बेहोश हुआ श्रद्धालु, पुलिस और SDRF की तत्परता से समय रहते पहुंचा स्वास्थ्य शिविर

Next Post

Golden Hour में पुलिस का त्वरित रिस्पांस, सड़क हादसे में घायल शिवभक्त की बचाई जान

Next Post
Golden Hour में पुलिस का त्वरित रिस्पांस, सड़क हादसे में घायल शिवभक्त की बचाई जान

Golden Hour में पुलिस का त्वरित रिस्पांस, सड़क हादसे में घायल शिवभक्त की बचाई जान

Please login to join discussion

Recent Posts

  • दिल्ली SIR: लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया समेत कई बड़े नामों को नोटिस, वोटर लिस्ट में मिलीं ‘विसंगतियां’ 20/09/2026
  • Asian Games 2026 Day 2: भारत की शानदार शुरुआत, शूटिंग में 2 सिल्वर; क्रिकेट फाइनल में पहुंचा, हॉकी में 19-0 की जीत 20/09/2026
  • उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट का पैसा, सीएम धामी की बड़ी घोषणा 20/09/2026
  • मुंबई में तेज रफ्तार BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत, एक गंभीर 20/09/2026
  • Weather Alert: 20 सितंबर को 21 राज्यों में बारिश-आंधी का दावा, लेकिन IMD के ताजा अपडेट में यूपी-उत्तराखंड के लिए कोई चेतावनी नहीं 20/09/2026
  • संभल में पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका, परिवारों ने लगाया हत्या का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 19/09/2026
  • जनगणना 2027: पौड़ी में कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना 19/09/2026
  • DUSU Election Result 2026: यश डबास बने अध्यक्ष, ABVP ने जीती 3 सीटें… दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष 19/09/2026
  • एकेश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बहुउद्देशीय शिविर, 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण 19/09/2026
  • कोटद्वार में MSME योजनाओं पर सेमिनार, उद्यमियों को वित्तीय मदद और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी 19/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire