• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

‘Bro, wait… भारत माता की जय’: कृति सेनन विवाद में राहुल गांधी के ‘Smash the Patriarchy’ पर कंगना का पलटवार

Mintwire by Mintwire
26/08/2026
in एंटरटेनमेंट, देश
0

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर चल रहा विवाद अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘Smash the Patriarchy’ वाले बयान पर पलटवार किया है। कंगना ने बीजेपी के इंस्टाग्राम अकाउंट की एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “Bro, wait. Bharat Mata ki Jay. Shuru karte hain.”

राहुल गांधी ने कृति के समर्थन में क्या कहा?

दरअसल, कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन में उनके आउटफिट और भाई के साथ-साथ पालतू कुत्ते को राखी बांधने को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हुआ था। इस पर राहुल गांधी ने कृति का समर्थन करते हुए कहा था कि महिलाएं क्या पहनती हैं, क्या करती हैं और कहां जाती हैं, यह उनकी अपनी पसंद है।

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, “महिलाओं को अपनी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें।” इसके साथ उन्होंने #SmashThePatriarchy का इस्तेमाल किया था।

कंगना ने बीजेपी की पोस्ट शेयर कर दिया जवाब

राहुल गांधी के बयान पर कंगना ने सीधे एक बीजेपी पोस्ट को शेयर किया। इस पोस्ट में ‘Smash the Patriarchy’ के मुद्दे पर कांग्रेस से जुड़े कई सवाल उठाए गए थे।

पोस्ट की शुरुआत राहुल गांधी के कथित तौर पर “Smash the Patriarchy!” कहने से होती है। इसके जवाब में एक महिला कहती है, “Bro, wait. Bharat Mata ki Jay. Shuru karte hain.”

इसके बाद पोस्ट में ट्रिपल तलाक, महिला आरक्षण बिल और शाह बानो मामले को लेकर सवाल-जवाब दिखाए गए हैं।

महिला आरक्षण बिल और ट्रिपल तलाक पर भी सवाल

बीजेपी की पोस्ट में महिला राहुल गांधी से ट्रिपल तलाक को लेकर सवाल करती दिखाई गई है। इसके बाद महिला आरक्षण बिल को लेकर भी कांग्रेस के पुराने रुख पर सवाल उठाया गया है।

एक अन्य पैनल में “Break the cage!” के जवाब में शाह बानो मामले का जिक्र किया गया है।

पोस्ट के आखिरी हिस्से में कर्नाटक कैबिनेट में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया गया। इसमें दावा किया गया कि 33 मंत्रियों वाली कर्नाटक कैबिनेट में एक भी महिला मंत्री नहीं है।

कंगना पहले भी कृति के विज्ञापन पर साध चुकी हैं निशाना

यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने कृति के रक्षाबंधन विज्ञापन पर टिप्पणी की है। इससे पहले उन्होंने कृति का नाम लिए बिना विज्ञापन में उनके पहनावे पर सवाल उठाया था।

कंगना ने कहा था कि आज महिलाओं के पास कपड़ों के कई विकल्प हैं, फिर भाई को राखी बांधते समय बिकिनी या अंडरगारमेंट्स जैसे कपड़े पहनने की जरूरत क्यों है। उन्होंने विज्ञापन को “जानबूझकर अजीब” भी बताया था।

कृति ने भी दिया था करारा जवाब

कंगना की टिप्पणी और सोशल मीडिया आलोचना के बाद कृति सेनन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि त्योहारों की भावना कपड़ों में नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी भावनाओं और परंपराओं में होती है।

कृति ने लिखा था कि किसी महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से नहीं मापा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “Culture & Traditions are in her heart, not in her neckline.”

राहुल गांधी ने ‘Patriarchy’ पर पहले भी दिया है बयान

कृति विवाद के बीच राहुल गांधी के ‘Smash the Patriarchy’ वाले बयान को उनके हालिया महिला अधिकार संबंधी बयानों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

पिछले सप्ताह ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कथित तौर पर लड़कियों से पितृसत्ता को खत्म करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि महिलाएं खुद की हैं, न कि अपने पिता, पति या बेटे की।

अब कंगना रनौत के पलटवार के बाद कृति सेनन के विज्ञापन से शुरू हुआ विवाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में है।

Tags: Kangana Ranautkangana ranaut slammed rahul gandhirahul gandhi newsrahul gandhi slammed kangana ranaut
Previous Post

दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, 23 राज्यों में आंधी-तूफान का खतरा; IMD ने जारी की चेतावनी

Next Post

Bigg Boss 20: अब जनता चुनेगी घर का नया सदस्य! Riya Ahir और Love Gill में किसे मिलेगा ‘वरदान’?

Next Post

Bigg Boss 20: अब जनता चुनेगी घर का नया सदस्य! Riya Ahir और Love Gill में किसे मिलेगा ‘वरदान’?

Recent Posts

  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
  • ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के से रहें दूर, बाबा रामदेव ने बताया ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ बनाने का तरीका, जानें क्या-क्या लगेगा 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire